विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ashok Tanwar Interview: 'सैलजा और अन्य नेताओं ने मेरा अच्छा नहीं सोचा', इंटरव्यू में कई अहम सवालों पर बोले अशोक तंवर

Published: Sat, 18 May 2024 04:26 PM (IST)

सिरसा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच चुनावी टक्कर जबरदस्त देखने को मिलेगी। बीजेपी से अशोक तंवर प्रत्याशी हैं ...और पढ़ें

इंटरव्यू में बोले सिरसा से बीजेपी प्रत्याशी अशोक तंवर (फाइल फोटो)।
इंटरव्यू में बोले सिरसा से बीजेपी प्रत्याशी अशोक तंवर (फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, सिरसा। संसदीय सीट सिरसा पर कांग्रेस और भाजपा के चुनावी टक्कर चल रही है। कांग्रेस से कुमारी सैलजा और भाजपा से अशोक तंवर। अशोक तंवर ने अपनी राजनीति पारी की शुरूआत कांग्रेस से की थी और 2009 में सिरसा से सांसद चुने गए। पिछले तीन चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़े और अब चौथा चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़ रहे हैं।

सिरसा के चुनावी मुद्दों, बार- बार पार्टी बदलने, उद्योगों, चुनाव प्रचार के दौरान विरोध को लेकर दैनिक जागरण के चीफ रिपोर्टर सनमीत सिंह थिंद ने उनका साक्षात्कार किया। आइए बताते हैं भाजपा उम्मीदवार से बातचीत के मुख्य अंश।

सवाल- चुनाव प्रचार के दौरान क्या मुद्दे लेकर जनता में जा रहे हैं।

जवाब- मुख्य मुद्दा युवाओं और किसानों को तरक्करी में भागीदारी बनाने का है। किसी भी मुद्दा परजनता, सरकार और प्रशासन का सहयोग होना चाहिए। पंजाब और राजस्थान सीमावर्ती राज्य है। बॉर्डर से सारा नशा आता है। डबवाली को पुलिस जिला बनाया। नशे का कारोबार करने वाले के खिलाफ स्थानीय पुलिस और प्रशासन कारवाई करें और सख्ती बरतें। देश बनाने की मुहिम भी इसी का हिस्सा है। युवा नशे के पास जाएंगे तो कैसे देश बनाएंगे। वहीं देश सबसे ज्यादा तरक्की करता है जिसके पास सबसे ज्यादा युवा आबादी है। हमारे युवा अच्छे शिक्षित हो, उन्हें रोजगार मिलें।

सवाल- सिरसा से 2009 से 2014 तक आप सांसद रहे, लेकिन कृषि आधारित कोई बड़ा उद्योग नहीं लगा।

जवाब- जब मैं सांसद बना था तो लोग रोड़ चौड़ा करने की मांग करते थे। बिजली संकट दूर करने की मांग करते थे। उस समय हमने कोशिश की और डबवाली से हिसार तक का हाइवे चौड़ा हुआ। इसे मोदी और मनोहर की सरकार ने पूरा किया। गोरखपुर न्यूक्लीयर पावर प्लांट का काम आज भी जारी है। 45 से 50 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लेकर आए। सिरसा के लोगों की मांग पूरी करेंगे ताकि भविष्य में गुरुग्राम, फरीदाबाद में युवाओं को रोजगार के लिए ना जाना पड़े।

सवाल- कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद भाजपा में शामिल हुए। इन पार्टियों और भाजपा की कार्यशैली में क्या कोई अंतर है।

जवाब- कांग्रेस, आप और तृणमूल कांग्रेस स्वार्थ और परिवार की राजनीति करती है। देश को सत्ता में आते ही कैसे लूट लें,ये इनकी सोच रहती है। तभी देश के लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिली। शौचालय भी अगर हमें दस करोड़ बनाने पड़े तो क्या हालात इन लोगों ने देश की, कि होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर चार करोड़ गरीबों को घर देना, 80 करोड़ को अनाज देना पड़ा, स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाई, मेडिकल कालेज का काम जारी है, कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है। राम मंदिर, करतारपुर साहिब कोरिडोर, धारा 370 को खत्म कर दिया, तीन तलाक, सीएए लागू कर दिया, इन कामों के कारण ही वे भाजपा से प्रभावित हुए।

ये भी पढ़ें: PM Modi In Ambala: अंबाला में पीएम मोदी की रैली को लेकर रूट डायवर्ट, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ लीजिए ये खबर

सवाल- किसान आंदाेलन के नाम पर गांवों में लोग विरोध कर रहे हैं, आपने दो जगहों पर एफआईआर भी करवाई, इसका कितना राजनीतिक नुकसान होगा।

जवाब- मैनें किसी पर एफआईआर दर्ज नहीं करवाई। वह प्रशासन करवा रहा है। क्योंकि पुलिस वाले खड़े हैं और उनके सामने ही दूसरी पार्टी के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं। किसान हो तो कोई बातचीत करें, ये तो गुंडे हैं। विदेशों से फंडिंग हो रही है।

सवाल- कांग्रेस में रहकर आप और कुमारी सैलजा एक दूसरे के लिए प्रचार करते रहे हैं। आप दोनों के अच्छे संबंध रहे हैं।

जवाब- मेरे लिए इन लोगों ने कभी अच्छा नहीं सोचा। न ही प्रचार किया। जब कांग्रेस में था तब भी सैलजा सहित सभी पर परिवारवाद हावी था। इन्हें पार्टी और देश से कोई मतलब नहीं है। एक दूसरे को हराने वाली संस्कृति है। मीटिंगों में लठ चल रहे हैं। अब भी वहीं काम चल रहा है।

सवाल- सांसद बने तो पहला काम क्या करेंगे।

जवाब- सिरसा की तरक्की करने के लिए विकास कार्य करवाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प के साथ भागीदारी करते हुए तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनकर, सभी लोगों की भागीदारी और हिस्सेदारी करवाएंगे।

ये भी पढ़ें: Haryana News: जजपा के दो विधायकों जोगी राम सिहाग और रामनिवास की विधायकी पर लटकी तलवार, BJP का प्रचार करने का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।