Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिरसा में चिट्टे ने ली एक और जान; दो दोस्तों ने लगाया नशे का इंजेक्शन, एक की हुई मौत और दूसरे की हालत गंभीर

    By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Sun, 28 May 2023 08:27 PM (IST)

    Sirsa नशे का इंजेक्शन लगाने पर एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान गांव देसूजोधा निवासी 20 वर्षीय गब्बू सिंह के रु ...और पढ़ें

    Sirsa: चिट्टे ने ली एक और जान; दो दोस्तों ने लगाया नशे का इंजेक्शन एक की हुई मौत : जागरण
    Sirsa: चिट्टे ने ली एक और जान; दो दोस्तों ने लगाया नशे का इंजेक्शन एक की हुई मौत : जागरण

    सिरसा / डबवाली, जागरण संवाददाता: गांव देसूजोधा की बावरी धर्मशाला में दो युवकों ने नशे का इंजेक्शन लगाया। एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान गांव देसूजोधा निवासी 20 वर्षीय गब्बू सिंह के रुप में हुई है। जबकि उसका साथी सुक्खी चारपाई पर जिंदगी के लिए मौत से लड़ रहा है। मामला शनिवार देर रात का बताया जाता है।

    मृतक की मां मैलो कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका बेटा गब्बू सिंह दिहाड़ी मजदूरी करता था। पिछले कुछ सालों से चिट्टे का निशा करता था। कुछ समय से चिट्टे का इंजेक्शन लगाने लग गया था। 27 मई को रात करीब 8 बजे वह घर से बाहर चला गया। कुछ समय बाद सूचना मिली कि उसकी नशे की ओवरडोज से मौत हो गई है। उसका शव बावरी धर्मशाला के पास गली में पड़ा था। बाएं हाथ पर इंजेक्शन का निशान था। उस स्थान से खून निकला हुआ था। उसके बेटे की मौत चिट्टे का इंजेक्शन के कारण हुई है।

    गब्बू सिंह के चाचा बलदेव सिंह ने बताया कि बावरी धर्मशाला में कई कमरे हैं। वहां युवक नशा करने आते हैं। पौने नौ बजे सूचना पाकर वह पहुंचा तो सुक्खी का पिता तथा भाई उसे गंभीर हालत में उठाकर लेजा रहे थे। पुलिस ने मृतक के स्वजनों के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए रविवार को डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके वारिसों को सौंप दिया।

    10 दिन में दूसरी मौत

    इससे पूर्व गांव डबवाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हुई थी। उसका शव 18 मई को विद्यालय में मिला था। उसके प्राइवेट पार्ट पर नशे का इंजेक्शन लगा हुआ था। मृतक की पहचान 23 वर्षीय लवप्रीत के रुप में हुई थी। वह 14 मई से घर से लापता था। उसका शव तीन दिन तक विद्यालय में पड़ा था। बदबू आने लगी तो शव का पता चला था।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री ने घोषित किया था पुलिस जिला

    डबवाली को नशे से आजादी दिलाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 14 मई को गांव डबवाली में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान डबवाली को पुलिस जिला बनाने की घोषणा की थी। बता दें, गांव देसूजोधा पंजाब से सटा हुआ है। नशे के सौदागरों तथा पंजाब पुलिस पुलिस में मुठभेड़ तक हो चुकी है। नशे की ओवरडोज से कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

    इनका कहना है

    अभी मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैं वीआइपी डयूटी में व्यस्त था। पता करता हूं, उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -राजिंद्र सिंह, डीएसपी डबवाली