विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WhatsApp पर फौजी की पत्नी का फोटो लगाने पर हुआ विवाद, 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; सैनिक समेत 4 के खिलाफ मामला दर्ज

Published: Mon, 30 Sep 2024 12:47 PM (IST)

सिरसा Haryana News के चट्ठा गांव में वॉट्सऐप पर फौजी की पत्नी का स्टेटस लगाने को लेकर विवाद हो गया। ...और पढ़ें

वॉट्सऐप स्टेटस पर फौजी की पत्नी का फोटो लगाने पर झगड़ा। प्रतीकात्मक तस्वीर
वॉट्सऐप स्टेटस पर फौजी की पत्नी का फोटो लगाने पर झगड़ा। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. वॉट्सऐप स्टेटस पर फौजी की पत्नी का फोटो लगाने पर हुआ झगड़ा
  2. झगड़े में एक 74 वर्षीय बुजुर्ग की धक्का लगने से हुई मौत

संवाद सहयोगी, सिरसा। चट्ठा गांव में शनिवार रात को वॉट्सऐप स्टेटस पर महिला की फोटो लगाने पर हुए झगड़े में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। रविवार को डबवाली के नागरिक अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया। मृतक की पहचान 70 वर्षीय सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। घटनाक्रम रात आठ बजे का बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

गांव चट्ठा निवासी गुरबाज सिंह उर्फ बाजी भारतीय सेना में तैनात है। बताया जाता है कि मृतक का पोता गुरविंद्र सिंह पड़ोसी फौजी की पत्नी की फोटो व वीडियो वॉट्सऐप पर स्टेटस पर लगाता था। इसका फौजी को पता चला तो वह अपने गांव चट्ठा निवासी रिश्तेदार जसविंद्र सिंह, कुलवीर सिंह और भंगू निवासी एक अन्य के साथ उलाहना देने गुरविंद्र के घर पर गया था।

यह भी पढे़ें- Ghaziabad Crime: सर्राफ की दुकान में चोरी करने वाले 4 बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दो के पैरे में लगी गोली

चारों ने उसे आवाज लगाकर घर के बाहर बुलाया। बताया जाता है कि आरोपितों ने उसका मोबाइल छीन लिया। सुखदेव सिंह पोते का मोबाइल वापस करने के लिए चारों पर दबाव बनाने लगा तो आरोपितों ने वृद्ध को धक्का मारा। बाद में फौजी ने उसे लात मार दी। वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे हरपाल सिंह के बयान पर उक्त चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सुबह भी आए थे आरोपित

मृतक के बेटे जगतार उर्फ तारी ने बताया कि आरोपित उसके भतीजे गुरविंद्र को खोजते हुए सुबह 11 बजे भी घर आए थे। रात को पुनः आए तो झगड़ा हो गया था। आरोपितों ने भतीजे से मोबाइल छीन लिया था। वारदात के बाद आरोपित मोबाइल लेकर फरार हो गए। मोबाइल पर वॉट्सऐप स्टेटस पर फौजी की पत्नी की फोटो लगाने पर विवाद हुआ था। उन्हें पहले इसकी भनक तक नहीं लगी, कल ही इस बारे पता चला था।

इंटरनेट मीडिया पर महिला की फोटो वायरल करने को लेकर गांव चट्ठा में झगड़ा हुआ था, जिसमें एक वृद्ध की धक्का देकर जमीन पर गिराने पर मौत हो गई। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ब्रहृमप्रकाश, प्रभारी, सदर थाना डबवाली

यह भी पढे़ें- UP Crime: 5 साल के मासूम संग दो लोगों ने ईंख के खेत में किया सामूहिक कुकर्म, वीडियो वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।