सिरसा में भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में दो की मौत
डबवाली के पास स्टेट हाईवे 32 पर टाटा ऐस और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में दोनों वाहन चालकों की मौत ...और पढ़ें
-1793968522327_m.webp)
दो वाहनों की टक्कर में दो की मौत। फोटो जागरण
HighLights
स्टेट हाईवे 32 पर टाटा ऐस-बाइक की टक्कर।
दोनों वाहन चालकों की मौके पर ही मौत।
डायल 112 ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
संवाद सहयोगी, डबवाली। स्टेट हाईवे नंबर 32 पर मटदादू के करीब भोभिया ढाणी के समीप टाटा ऐस और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्की में दोनों चालकों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार टाटा ऐस चालक नरेंद्र शर्मा निवासी खारियां गांव मेहना खेड़ा जलघर पर पानी की सप्लाई का काम करता था। वह टाटा ऐस में मजदूरों को बड़ी बंगी (पंजाब) में छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान भोभिया ढाणी के नजदीक तेज रफ्तार होने के कारण मोटरसाइकिल सीधे टाटा ऐस से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के समय टाटा ऐस में बैठे रणवीर निवासी केहरवाला ने बताया कि मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद काफी देर तक एंबुलेंस का इंतजार किया गया, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।
इसके बाद डायल 112 की पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंची और घायलों को डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल टाटा ऐस चालक नरेंद्र शर्मा ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। वहीं मोटरसाइकिल चालक रिंकू निवासी मटदादू की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।