Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gurmeet Singh: सुनारिया जेल से डेरा प्रमुख ने भेजी 18वीं चिट्ठी, पत्र में कही ऐसी बात पढ़ दंग रह जाएंगे आप

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 11:32 AM (IST)

    Gurmeet Singh News डेरा सच्चा सौदा सिरसा में रविवार को 32वां एमएसजी सेवा भंडारा मानवता भलाई कार्यों के साथ मनाया गया। इस समागम में रोहतक की सुनारिया ज ...और पढ़ें

    Gurmeet Singh Latest News: सुनारिया जेल से डेरा प्रमुख ने भेजी 18वीं चिट्ठी।
    Gurmeet Singh Latest News: सुनारिया जेल से डेरा प्रमुख ने भेजी 18वीं चिट्ठी।

    जागरण संवाददाता, सिरसा। डेरा सच्चा सौदा सिरसा में रविवार को 32वां एमएसजी सेवा भंडारा मानवता भलाई कार्यों के साथ मनाया गया। इस समागम में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत सिंह ने 18वीं चिट्ठी भेजी। इस चिट्ठी में पुरानी चिट्ठियों की तरह ही एक बार फिर से डेरा प्रमुख खुद के ही गुरु होने और रहने का दावा कर रहा है।

    डेरा प्रमुख ने अपने गुरु शाह सतनाम महाराज के पावन अवतार महीने एमएसजी अवतार माह और नव वर्ष की बधाई देते हुए 161वां मानवता भलाई कार्य सहारा-ए-इन्सां शुरू करवाया।

    प्यारी साध-संगत जी, आप अगर यह चाहते हैं कि ये खुशियां व मस्ती हर दिन बढ़ती रहे तो आप तीन वचनों पर पक्के रहो व दृढ़ यकीन, गुरु व गुरु वचनों पर भी रखोगे तो खुशियां कई गुणा रोज बढ़ती जाएंगी।

    यह भी पढ़ें: New Year 2024: गुरुग्राम में नए साल के जश्न पर जमकर छलके जाम तो कहीं सजी सुरों की शाम, देखें तस्वीरें

    आप सबको हमने पहले भी कई बार कहा है कि आपके गुरु हम थे, हम हैं और हम ही रहेंगे। आपके आसपास कोई मंदबुद्धि दिव्यांग घूम रहा हो तो उसका इलाज करवाकर उसे उसके घर पहुंचाएं। नए साल के पहले दिन पर आप मानवता भलाई का एक नया कार्य शुरू करें।

    जिन गरीब परिवार में से मुखिया या एक ही बेटा या बेटी की नशे की वजह से मौत हो गई हो तो सब मिलकर उनके घर जाएं व उनकी आर्थिक तौर पे मदद करके उनका दुख बांटें।

    यह भी पढ़ें: Ration Depot Operator Strike: राशन डिपो संचालक का इन मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल

    खबरें और भी