Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Rahim: हनीप्रीत के साथ यूपी के बरनावा आश्रम गया राम रहीम, 20 दिनों तक यहीं रहेगा डेरा प्रमुख

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 09:30 AM (IST)

    डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह उर्फ राम रहीम (Ram Rahim) 11वें दिन यूपी के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया। सिरसा डेरे में पैरोल के दस दिन पूरे ह ...और पढ़ें

    पैरोल के 11वें दिन डेरा प्रमुख यूपी के बरनावा आश्रम रवाना (File Photo)
    पैरोल के 11वें दिन डेरा प्रमुख यूपी के बरनावा आश्रम रवाना (File Photo)

    HighLights

    1. डेरा प्रमुख राम रहीम को 30 दिनों की मिली है पैरोल
    2. 28 जनवरी को सिरसा डेरे में पहुंचा था गुरमीत सिंह

    जागरण संवाददाता, सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह उर्फ राम रहीम सिरसा (Ram Rahim Parole) डेरे में पैरोल के दस दिन पूरे होने के बाद शनिवार दोपहर ढाई बजे अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के साथ यूपी के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गए।

    शनिवार को गुरमीत सिंह ने दिनभर कोई गतिविधि नहीं की और वह अपने तेरावास में ही दोपहर तक रहा। उसके बरनावा आश्रम में जाने की सूचना मिलते ही अनुयायियों ने तैयारियां करते हुए नेजिया- बाजेकां रोड को साफ करवाना शुरू कर दिया था।

    पुलिस सुरक्षा के बीच बरनावा आश्रम हुआ रवाना

    ढाई बजे उसका काफिला तेरावास गुफा से निकला और वह लैंड क्रूजर गाड़ी में सवार होकर पुलिस सुरक्षा के बीच वह यूपी के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया। गुरमीत सिंह के सिरसा डेरे से रवाना होने के बाद डेरे के आस पास लगे सुरक्षा नाके भी हटा लिए गए ।

    (डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह इस लैंड क्रूजर गाड़ी में सवार होकर यूपी के बरनावा आश्रम के लिए निकला)

    बता दें कि गुरमीत सिंह सिरसा डेरे में 28 जनवरी को पहुंचा था। उसकी पैराले के दस दिन शुक्रवार को पूरे हो गए। 11 वें दिन गुरमीत ने यूपी के लिए रवाना हो गया।

    इससे पहले डेरा प्रमुख ने शुक्रवार रात आठ बजे तक अपने अनुयायियों से मुलाकात की थी। वह खेल गांव और शिक्षण संस्थानों में भी गया था। अब वह 20 दिन तक बरनावा आश्रम में रहेगा।

    यह भी पढ़ें- हनीप्रीत ने रंगदारी मामले में दर्ज कराया बयान, लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फोन कर मांगे थे 50 लाख

    रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है राम रहीम

    रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण और पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में सजा काट रहे गुरमीत सिंह को 28 जनवरी को पैरोल मिली थी। सिरसा में पैरोल के दस दिन पूरे करने के बाद वह यूपी के बरनावा आश्रम में बाकी के 20 दिन रहेगा।

    खबरें और भी

    सिरसा में रहकर उसने 30 जनवरी को शाह सतनाम के भंडारे का आयोजन करवाया था। डेरा प्रमुख ने सिरसा में प्रशासन के पास पांच दिन अतिरिक्त रहने के लिए कोई आवेदन नहीं किया था। जेल नियमों के अनुसार कैदी को पैरोल के दौरान ट्रेवलिंग के लिए अतिरिक्त समय दिया जाता है।

    पिछले साल अक्टूबर में भी मिली थी पैरोल

    इससे पहले राम रहीम को पिछले साल अक्टूबर में पैरोल मिली थी। अक्टूबर में पैरोल मिलने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम गया था। इस दौरान उसको 20 दिन की सशर्त जमानत मिली थी। हरियाणा चुनाव आयोग को इमरजेंसी पैरोल के लिए अर्जी दी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया था।

    यह भी पढ़ें- Ram Rahim Parole: फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, दिल्ली चुनाव से पहले मिली 30 दिनों की पैरोल