यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana: खुशखबरी! सिरसा से सोनीपत के बीच सीधी बस सेवा, यात्रियों को होगी सुविधा; खुलने का ये है सही समय कर लीजिए नोट
Haryana Roadways प्रदेश के आखिरी कोने से डबवाली से सोनीपत के लिए सीधी बस सुविधा उपलब्ध करवाई है। रोडवेज के सोनीपत डिपो की दो बस हर रोज डबवाली से चला क ...और पढ़ें

HighLights
- डबवाली से सोनीपत के बीच सीधी बस सेवा, घंटा भर में चलेंगी दो बसें
- शिक्षण तथा औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हो सकती है सीधी परिवहन सेवा
- साइकिल बनाने में अग्रणी है सोनीपत
संवाद सहयोगी, डबवाली/सिरसा। हरियाणा रोडवेज ने प्रदेश के आखिरी कोने से डबवाली से सोनीपत के लिए सीधी बस सुविधा उपलब्ध करवाई है। रोडवेज के सोनीपत डिपो की दो बस हर रोज डबवाली से चलेंगी। डबवाली सब डिपो के स्टेशन सुपरवाइजर रतन लाल ने बताया कि सुबह 6.55 बजे डबवाली से सिरसा, हिसार, जींद, गोहाना से होते हुए बस सोनीपत पहुंचेगी।
दूसरी बस सुबह 7.30 बजे चलेगी। उक्त रूट से बस सोनीपत पहुंचेगी। एसएस के मुताबिक इससे पूर्व डबवाली से सोनीपत के लिए कोई सीधी बस सुविधा नहीं थी।
शिक्षण संस्थानों से होगा फायदा
डबवाली इलाके को शिक्षा की दृष्टि से फायदा होगा। सोनीपत में दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी आफ फूड एंड टेक्नोलॉजी, ओपी जिंदल ग्लोबल कॉलेज, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी इंटरप्रेनियरशिप एंड मैनेजमेंट, अशोका विश्वविद्यालय हैं।
यह भी पढ़ें: हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन 24 जनवरी को अपनी इन मांगों को लेकर करने जा रहा है चक्का जाम, आम लोगों को होगी परेशानी
सोनीपत के कुंडली में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी परियोजना है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पास दिल्ली परिसर के विस्तार के लिए 50 एकड़ जमीन है। कई अन्य विश्वविद्यालयों ने भी सोनीपत में अपने परिसर स्थापित करने के लिए परियोजनाओं को शुरु किया है।
साइकिल बनाने में अग्रणी है सोनीपत
सोनीपत देश के अग्रणी साइकिल निर्माताओं में से एक है। इसके अतिरिक्त अन्य उद्योगों के मशीनी उपकरण, सूती वस्त्र, हौजरी, सिलाई मशीन के पुर्जे, परिवहन उपकरण, हथकरघा वस्त्र, हस्तशिल्प में पीतल व तांबे की वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है। इससे भी डबवाली इलाके को फायदा होगा।