Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिरसा में घरेलू कलह से तंग मां 7 महीने के बेटे को लेकर भाखड़ा नहर में कूदी, 4 बेटियों के बाद हुआ था इकलौता बेटा

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:38 PM (IST)

    घरेलू कलह के चलते एक महिला ने अपने सात माह के बेटे के साथ भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया, लेकिन बच्चा नहर के तेज बहाव में ...और पढ़ें

    घरेलू कलह के चलते महिला ने सात माह के बेटे के साथ भाखड़ा नहर में लगाई छलांग।

    घरेलू कलह के चलते महिला ने सात माह के बेटे के साथ भाखड़ा नहर में लगाई छलांग।

    HighLights

    1. घरेलू कलह के कारण महिला ने बेटे संग नहर में छलांग लगाई।

    2. ग्रामीणों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला, बच्चा नहर में बहा।

    3. सात माह के बच्चे की तलाश के लिए गोताखोर जुटे।

    संवाद सहयोगी, कालांवाली। गांव माखा में घरेलू कलह के चलते एक महिला द्वारा अपने सात माह के बेटे के साथ भाखड़ा नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान मनजिंद्र कौर पत्नी हरदेव सिंह निवासी खोखर के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार मनजिंदर कौर ने अपने सात माह के बेटे जपनूर के साथ भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

    हालांकि, महिला का सात माह का बच्चा नहर के तेज बहाव में बह गया, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला को चार लड़कियों के बाद बेटा हुआ था। चार लड़कियों में से एक की मौत हो चुकी है जबकि एक लड़की अपने ननिहाल रहती है।

    वह अपनी दोनों लड़कियों को अपने साथ लेकर आई थी। लड़कियों को दूर खड़ा कर दिया और सात माह के बेटे के साथ नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद दोनों लड़कियों ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोगों ने नहर में डूब रही महिला को बाहर निकाला, जबकि बच्चा तेज बहाव में बह गया।

    बताया जा रहा है कि महिला ने घरेलू कलह के चलते यह कदम उठाया। बच्चे की तलाश के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास जारी हैं। समाचार लिखे जाने तक गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश जारी थी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची ओर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई।

    खबरें और भी