Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election 2024: इनेलो-बसपा और हलोपा के गठबंधन पर लगी मुहर, सिरसा से गोपाल कांडा लड़ेंगे चुनाव, अजय चौटाला ने कसा तंज

    Updated: Thu, 12 Sep 2024 12:40 PM (IST)

    Haryana Election 2024 इनेलो और बसपा गठबंधन के साथ एक और पार्टी ने हाथ मिला लिया है। गोपाल कांडा की हलोपा ने इनेलो-बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैस ...और पढ़ें

    Haryana Election 2024: इनेलो-बसपा और हलोपा के गठबंधन पर लगी मुहर।
    Haryana Election 2024: इनेलो-बसपा और हलोपा के गठबंधन पर लगी मुहर।

    HighLights

    1. इनेलो-बसपा के साथ आई हलोपा।
    2. सिरसा से गोपाल कांडा होंगे प्रत्याशी।
    3. गोपाल कांडा से मिले अभय चौटाला।

    जागरण संवाददाता, सिरसा। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले इनेलो-बसपा गठबंधन के साथ हलोपा ने भी हाथ मिला लिया है। अब तीनों पार्टी मिलकर हरियाणा में चुनाव लड़ेंगे। इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला हलोपा प्रमुख गोपाल कांडा से मिलकर गठबंधन पर मुहर लगाई है।

    दोनों नेताओं की मुलाकात सिरसा की तारा बाबा कुटिया में हुई है। गोपाल कांडा सिरसा विधानसभा सीट से प्रत्याशी होंगे। बाकी सीट पर इनेलो और बसपा की मदद करेंगे।

    अजय सिंह चौटाला ने कसा तंज

    इनेलो, बसपा और हलोपा गठबंधन पर डॉ. अजय सिंह चौटाला ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि गोपाल कांडा एनडीए का हिस्सा है। जल्द ही अभय सिंह एनडीए का हिसा होंगे। दोनों के बीच ये नूरा कुश्ती है और कुछ नहीं।

    यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: इनेलो ने जारी की 7 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, कलायत से चुनाव लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा