Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election 2024: जजपा ने 20 उम्मीदवारों को दिए टिकट, उचाना से दुष्यंत और डबवाली से दिग्विजय चौटाला लड़ेंगे चुनाव

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 12:33 PM (GMT+05:30)

    Haryana Election 2024 हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने 20 प्रत्याशियों के टिकट कंफर्म कर दी है। पार्टी ने चार विधानसभा ...और पढ़ें

    Haryana Election 2024: उचाना से दुष्यंत और डबवाली से दिग्विजय चौटाला लड़ेंगे चुनाव।
    Haryana Election 2024: उचाना से दुष्यंत और डबवाली से दिग्विजय चौटाला लड़ेंगे चुनाव।

    HighLights

    1. जजपा ने चार विस सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए।
    2. राजदीप फौगाट दादरी से चुनाव लड़ेंगे।
    3. जुलाना से अमरजीत ढांडा होंगे उम्मीदवार।

    जागरण संवाददाता, सिरसा। हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। इसी के तहत जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने प्रदेश की चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

    शनिवार को अपने निवास स्थान पर जजपा के राष्टीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कहा कि उचाना विधानसभा से दुष्यंत चौटाला, डबवाली विधानसभा से दिग्विजय चौटाला, जुलाना विधानसभा से अमरजीत ढांडा व दादरी से राजदीप फौगाट का नाम फाइनल कर दिया गया है।

    लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी कार्यकारिणी भंग

    अजय चौटाला ने कहा कि पार्टी की तरफ से 20 प्रत्याशियों की टिकट कंफर्म कर दी गई है और जल्द ही पार्टी इसकी घोषणा भी कर देगी। लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी ने अपनी कार्यकारिणी भंग कर दी थी।

    कांग्रेस पहले संगठन तो बना ले

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अजय ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है लेकिन पहले वे अपना संगठन तो बना ले। हुड्डा कहते है 70 सीट लेकर सरकार बनाएंगे। अजय चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा पहले अपनी टिकट तो तो कंफर्म कर ले।

    यह भी पढ़ें- Haryana Assembly Election 2024: 'विधानसभा चुनाव में जनता BJP को सिखाएगी सबक', दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर कसा तंज

    खबरें और भी