Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा: मिड-डे-मील वर्कर्स की मांगों पर सरकार की अनदेखी, 4 अगस्त को कुरुक्षेत्र में करेंगे प्रदर्शन

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 03:19 PM (IST)

    मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा 4 अगस्त को कुरुक्षेत्र में अपनी मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय हड़ताल और महापड़ाव करेगी। यूनियन ने डीईओ सिरसा को ज्ञाप ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 4 अगस्त को कुरुक्षेत्र में मिड-डे-मील वर्कर्स का महापड़ाव।

    2. न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये और स्थायीकरण की मुख्य मांग।

    3. सरकार पर अनदेखी का आरोप, डीईओ को सौंपा ज्ञापन।

    जागरण संवाददाता, सिरसा। मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा की ओर से अपनी लंबित मांगों को लेकर चार अगस्त को कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में प्रदेश स्तरीय हड़ताल व महापड़ाव आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष राजरानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर गगनदीप, सुनीता, ओपी माटा, सत्यवान, सरबती देवी, लाल देवी, प्रकाश व जयभगवान उपस्थित रहे।

    प्रदेशाध्यक्ष राजरानी ने आरोप लगाया कि सरकार मिड-डे-मील वर्कर्स की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है। महंगाई के इस दौर में अल्प मानदेय में गुजारा करना कठिन हो गया है। ऊपर से वर्कर्स की छंटनी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को प्रदेशभर की वर्कर खाना नहीं बनाएंगी और कुरुक्षेत्र पहुंचकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी आवाज उठाएंगी।

    ये हैं मुख्य मांगें

    वर्करों को 26,000 रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाए और 12 महीने का मानदेय मिले। वर्कर्स को पक्का किया जाए तथा सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष कर तीन लाख रुपये का लाभ दिया जाए। छंटनी पर तुरंत रोक लगाई जाए और हटाए गए कर्मचारियों को बहाल किया जाए। वार्षिक वर्दी भत्ता 2,000 रुपये किया जाए तथा योजना को 12वीं कक्षा तक लागू किया जाए। दुर्घटना पर 50 हजार व मृत्यु पर आश्रितों को 5 लाख रुपये मुआवजे का प्रावधान हो।