Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: डॉ. शीला पूनिया को मिला इंडिया स्कूल रैंकिंग अवार्ड 2023-24 का खिताब, हरियाणा में मिला दूसरा स्थान

    By Surender KumarEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 02:00 PM (IST)

    India School Ranking Award 2023 शाह सतनाम गर्ल्ज स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. शीला पूनिया को नई दिल्ली में इंडिया स्कूल रैंकिंग अवार्ड 2023-24 से सम्मानित क ...और पढ़ें

    डॉ. शीला पूनिया को मिला इंडिया स्कूल रैंकिंग अवार्ड 2023-24 का खिताब
    डॉ. शीला पूनिया को मिला इंडिया स्कूल रैंकिंग अवार्ड 2023-24 का खिताब

    HighLights

    1. शीला पूनिया को मिला इंडिया स्कूल रैंकिंग अवार्ड 2023-24 का खिताब
    2. शाह सतनाम स्कूल गर्ल्ज स्कूल को हरियाणा में मिला दूसरा स्थान
    3. पिछले 10 वर्षों से लगातार शाह सतनाम गर्ल्ज स्कूल अवार्ड जीता

    जागरण संवाददाता, सिरसा।  India School Ranking Award 2023: शाह सतनाम गर्ल्ज स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. शीला पूनिया को नई दिल्ली में इंडिया स्कूल रैंकिंग अवार्ड 2023-24 से सम्मानित किया गया। शाह सतनाम स्कूल गर्ल्ज स्कूल को हरियाणा में दूसरा स्थान मिला है। कार्यक्रम में देशभर के सीबीएससी स्कूलों के प्रिंसिपल आए हुए थे।

    पिछले 10 वर्षों से लगातार शाह सतनाम गर्ल्ज स्कूल अवार्ड जीत रहा है। प्रिंसिपल डा. शीला पूनिया ने बताया कि यह पुरस्कार क्वालिटी एजुकेशन, बेहतर खेल गतिविधियों, विद्यार्थियों की योग्यता, संकाय, सामुदायिक सेवा, बुनियादी ढांचे सहित अन्य सुविधाओं के आधार पर दिया जाता है।

    इससे भी बड़ी बात ये है कि पिछले दस सालों से स्कूल को लगातार अवार्ड मिल रहे हैं, जोकि गल्र्स स्कूल व विद्यार्थियों के लिए गर्व की बात है।

    यह भी पढ़ें: आयुष्मान कार्ड धारकों को सरकारी अस्पतालों में इलाज देने में झज्जर-हिसार अव्वल, जानें बाकी जिलों का क्या है हाल

    यह भी पढ़ें: हिसार से दिल्ली व चंडीगढ़ जाने वाले रूट पर अब दौड़ेगी एसी बसें, सामान्य बस में किराया 310 रुपये, इसमें होगा इतना