Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हॉकी की 'ग्रेट वॉल' सविता पूनिया पद्मश्री से सम्मानित, देश की बेटियों के लिए साझा किया भावुक संदेश

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 09:24 AM (IST)

    भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सविता पूनिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया, जिसे उन्होंने अपने स्वजनों और समर्थकों को समर् ...और पढ़ें

    भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सविता पूनिया पद्मश्री से सम्मानित (फोटो: जागरण)

    भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सविता पूनिया पद्मश्री से सम्मानित (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददाता, सिरसा। भारतीय हाकी टीम की पूर्व कप्तान और मौजूदा गोलकीपर सविता पूनिया को राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री देकर सम्मानित किया। सविता पूनिया ने इसका श्रेय अपने स्वजनों और समर्थकों को दिया है।

    पद्मश्री अवार्ड पाने के बाद सविता पूनिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह सम्मान अपने आप में बहुत बड़ा है। एक वक्त वो था जब मैं घर से बाहर निकलने में डरती थी। परंतु आज मैं अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन में पहुंची हूं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है।

    जब खेल के अतिरिक्त आपको कोई सम्मान मिलता है तो वह वास्तव में बड़ा सम्मान होता है। मैंने जब हाकी खेलना शुरू किया था, तो कभी नहीं सोचा था कि मेरा सफर इतना लंबा होगा। मुझे इतने बड़े व्यक्तिगत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

    यह मेरे, मेरे परिवार और मेरी टीम के लिए बहुत बड़ी बात है। सविता ने कहा कि नेशनल चैंपियनशिप जीतना उनके लिए बड़ी उपलब्धि थी। आगे हमारा लक्ष्य ओलिंपिक में गोल्ड मेडल लाना है और पूरी टीम इसकी तैयारी कर रही है।

    खबरें और भी

    बता दें कि सविता लगातार तीन बार 2021, 2022, और 2023 गोलकीपर आफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। इसके अलावा, उन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार और भीम अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। वर्ष 2016 में ब्राजील में आयोजित रियो ओलंपिक और 2020 में जापान में टोक्यो ओलिंपिक में शानदार भूमिका निभाई थी।