सिरसा में सड़क पर ट्रकों का अवैध जमावड़, आमजन को हो रही भारी परेशानी
ऐलनाबाद में पुरानी टीवीएस एजेंसी से रूपनगर-गोकुलपुरा मोहल्ले की सड़क पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग से आमजन परेशान हैं। फैक्ट्री में पार्किंग की कमी ...और पढ़ें
-1785407133053_m.webp)
सड़क पर भारी वाहनों का अवैध कब्जा, जनता परेशान।
HighLights
ऐलनाबाद में सड़क पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग
फैक्ट्री में पार्किंग की कमी अवैध पार्किंग की मुख्य वजह
जनता ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की
संवाद सहयोगी, ऐलनाबाद। शहर की पुरानी टीवीएस एजेंसी से रूपनगर और गोकुलपुरा मोहल्ले की ओर जाने वाली सड़क इन दिनों भारी वाहनों की अवैध पार्किंग का अड्डा बन गई है।
सड़क के बड़े हिस्से पर दिन-रात कंटेनर और ट्रक खड़े रहने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग आगे खेतों की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता है, जहां से प्रतिदिन किसान, ग्रामीण, स्कूली बच्चे व अन्य वाहन चालक गुजरते हैं।
लोगों के अनुसार सड़क पर ट्रकों की लंबी कतारों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
फैक्ट्री के पास पार्किंग न होना बनी मुख्य वजह
लोगों का कहना है कि पास में स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी फैक्ट्री से माल लोड करने वाले ट्रक विभिन्न राज्यों के लिए रवाना होते हैं। संस्थान के पास समुचित पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण चालक अपने भारी वाहनों को पूरी रात सार्वजनिक सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं।
आसपास के लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर ट्रैफिक पुलिस, एसडीएम कार्यालय व सीएम विंडो तक शिकायतें भेजी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। फैक्ट्री प्रबंधन को भी निजी पार्किंग व्यवस्था के लिए अवगत कराया गया है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।