सिरसा में किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर खेत में की आत्महत्या, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट
सिरसा के माखोसरानी गांव में 40 वर्षीय किसान महावीर सिंह ने खेत में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है और मृतक के ...और पढ़ें
-1785342777516_m.webp)
किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर खेत में की आत्महत्या। फोटो जागरण
HighLights
किसान महावीर सिंह ने खेत में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की।
पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन बरामद किया।
मृतक के भाई ने दूसरे किसान पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, सिरसा। गांव माखोसरानी में 40 साल के किसान महावीर सिंह ने खेत में जहरीला पदार्थ खाकर बुधवार को सुसाइड कर लिया। किसान के पास सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में भेज दिया। मृत किसान के भाई साधु राम ने गांव के अन्य किसान पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
किसान महावीर सिंह बुधवार को घर से सुबह 9 बजे खेत में गया हुआ था। घर पर दोपहर का खाना खाने नहीं पहुंचा तो स्वजन ने फोन किया। मगर फोन बंद मिला। इसके बाद उन्होंने तलाश शुरू कर दी। स्वजन जब दोपहर के तीन बजे जब खेत में पहुंचे तो शव नरमा में पड़ा हुआ था। मोबाइल फोन व सुसाइड नोट पास ही पालीथीन में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया।
भाई ने लगाए आरोप
मृतक के भाई साधु राम ने बताया कि गांव किसान महेंद्र सिंह की कई दिन पहले किसी ने खरपतवार का छिड़काव कर फसल नष्ट कर दी। इस पर महेंद्र सिंह ने उसके भाई महावीर पर आरोप लगा दिए। इसके बाद पिछले चार-पांच दिनों से वह परेशान था। महावीर ने खेत में मोगा लगाया हुआ था। इसलिए महेंद्र सिंह रंजिश रख रहा था और उसके भाई पर कीटनाशक खेत में करने का आरोप लगाया।
किसान महावीर जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया है। उसके पास सुसाइड नोट मिला है। इसको कब्जे में ले लिया है। कुछ दिन पहले किसान महेंद्र सिंह के खेत में नरमा की फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर दिया गया। उसकी शिकायत में महेंद्र सिंह ने महावीर पर शक होने की बात कही थी। इसकी जांच प्रक्रिया चल रही थी।
- प्रदीप कुमार,एसएचओ, नाथूसरी चोपटा