विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sirsa Accident: ट्रैक्टर चालक ने पीछे से मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, सड़क हादसे में मिस्त्री की मौत; मामला दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Published: Tue, 21 Nov 2023 01:21 PM (IST)

सिरसा के गांव सलारपुर के बस स्टैंड के पास भंभूर निवासी वेल्डिंग मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ...और पढ़ें

ट्रैक्टर चालक ने पीछे से मारी टक्कर वेल्डिंग मिस्त्री की मौत। प्रतीकात्मक फोटो
ट्रैक्टर चालक ने पीछे से मारी टक्कर वेल्डिंग मिस्त्री की मौत। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. ट्रैक्टर चालक ने पीछे से मारी टक्कर
  2. सड़क हादसे में वेल्डिंग मिस्त्री की मौत
  3. पुलिस ने केस दर्ज कर शुरु की जांच

जागरण संवाददाता सिरसा। गांव सलारपुर के बस स्टैंड के पास भंभूर निवासी वेल्डिंग मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर सदर थाना सिरसा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार निवासी भंभूर ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है और वह तीन भाई है। जिसमें सबसे छोटा भाई लेखराज वेल्डिंग का मिस्त्री था और हर रोज मोटरसाइकिल पर सवार होकर होकर सिरसा काम पर आता था। बीते दिन सोमवार को भी वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था।

पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर

वह दोनों अलग- अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दोपहर तीन बजे वापस घर जा रहे थे। जब वह रानियां रोड पर स्थित सलारपुर के बस अड्डा के पास स्थित मुरलीधर ईंट भट्टा सलारपुर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली आया। इस दौरान उक्त ट्रैक्टर चालक ने कट मारते हुए उसके भाई के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: Rohtak News: इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रोफेसर का कैंपस से पर्स चोरी, ATM कार्ड से पांच बार में निकाले 50 हजार

जिसके कारण उसका भाई मोटरसाइकिल सहित रोड पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके कारण वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। उसने एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर अपने भाई को एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

यहां डाक्टरों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Jind News: बिना डिग्री-डिप्लोमा के दसवीं पास महिला कर रही थी सबका इलाज, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक मारा छापा; फिर जो हुआ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।