Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kumari Selja: हरियाणा में दिनदहाड़े चल रहीं गोलियां... कुमारी सैलजा ने कानून व्यवस्था में सरकार को बताया फेल

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 09:49 PM (IST)

    हरियाणा में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एव सिरसा सांसद कुमारी सैलजा (Kumari Selja) ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ...और पढ़ें

    कुमारी सैलजा ने कानून व्यवस्था में सरकार को बताया फेल।
    कुमारी सैलजा ने कानून व्यवस्था में सरकार को बताया फेल।

    HighLights

    1. सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला
    2. कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
    3. बोली- कानून व्यवस्था में सरकार फेलियर

    संवाद सहयोगी, उकलाना। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि देश की सीमा पर और देश के अंदर भी कई राज्यों में शांति नहीं है। देश को कमजोर करने के लिए कौन सी ऐसी ताकतें जो इस प्रकार कर रही है, इस पर सरकार को सख्ती से काम करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। आए दिन गोलीबारी से हमारे जवान बलिदान हो रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए सरकार की ड्यूटी बनती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में गांव जाजनवाला के बलिदान हुए कमांडो प्रदीप नैन के बलिदान पर दुख जताते हुए परिवार के साथ सहानुभूति प्रकट की।

    हरियाणा में दिनदहाड़े चल रही हैं गोलियां- कुमारी सैलजा

    कुमारी सैलजा ने सवाल उठाया कि सरकार क्या कर रही है। उकलाना में पत्रकार वार्ता में कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में दिन दहाड़े गोलियां चलाई जा रही है। मर्डर हो रहे हैं। लोगों को धमकाकर रंगदारियां मांगी जा रही है। ऐसे में प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है।

    ये भी पढ़ें: Deependra Hooda: 'अपराध और बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन', हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा में बोले दीपेंद्र हुड्डा

    कानून व्यवस्था में सरकार पूरी तरह से फेलियर- कुमारी सैलजा

    सैलजा ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में सरकार पूरी तरह से फेलियर साबित हुई है। कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों में पार्टी के सर्वे में जीतने वाले और निष्ठावान को ही टिकट दिया जाएगा। अगर हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तभी बात बनेगी।

    खबरें और भी

    ये लोग रहे मौजूद

    इस दौरान पूर्व सरपंच राजेश भुटानी, लाल बहादुर सिंह खोवाल, कर्ण सिंह लितानी, अजय सिंह खेड़ी बर्की, मास्टर ईश्वर सिंह खेदड़, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, बृजलाल बहबलपुरिया, रणधीर महरानियां, बाला देवी खेदड़, वीरेंद्र सेलवाल, सुभाष फरीदपुरिया, डा. सुरेंद्र सेलवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: ट्रेन हादसे में गवां दिया अपना पैर... फिर भी नहीं मानी हार, अब बन गए EPFO अधिकारी; पढ़िए उनकी सक्सेस स्टोरी