विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरसा में चार लीटर अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Published: Sun, 25 Oct 2026 03:50 PM (IST)

ऐलनाबाद पुलिस ने गांव ममेरा कलां में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को चार लीटर अवैध हथकड़ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

सिरसा में चार लीटर अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

सिरसा में चार लीटर अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. ऐलनाबाद पुलिस ने अवैध शराब के साथ व्यक्ति को पकड़ा।

  2. ममेरा कलां गांव में गश्त के दौरान हुई यह कार्रवाई।

  3. आरोपित तारा राम से चार लीटर हथकड़ शराब बरामद।

संवाद सहयोगी, ऐलनाबाद (सिरसा)। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने गांव ममेरा कलां में गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथकड शराब के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपित के पास कब्जे से चार लीटर हथकड शराब बरामद की है। आरोपित की पहचान तारा राम निवासी ढाणी लालखां, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान, हाल निवासी ढाणी नायकों वाली, ममेरां कलां के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार एएसआइ कुलदीप कुमार अपनी टीम के साथ सरकारी गाड़ी में ममेरां कलां बस अड्डे के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथकड शराब लेकर ढाणी नायकों वाली से ममेरां कलां की ओर आ रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को काबू कर तलाशी ली तो कैनी से चार लीटर हथकड शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।