Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाबी गायक राजवीर सिंह जावंदा के निधन पर SKM ने जताया शोक

    Updated: Thu, 09 Oct 2025 03:55 PM (IST)

    संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने पंजाबी गायक राजवीर सिंह जावंदा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। जावंदा, जो किसान आंदोलन से जुड़े थे, ने अपने गीतों से आ ...और पढ़ें

    पंजाबी गायक राजवीर सिंह जावंदा के निधन पर SKM ने जताया शोक(File Photo)

    पंजाबी गायक राजवीर सिंह जावंदा के निधन पर SKM ने जताया शोक

    (File Photo)

    HighLights

    1. पंजाबी गायक राजवीर सिंह जावंदा का निधन

    2. एसकेएम ने जताया शोक

    3. किसान आंदोलन को दिया समर्थन

    जागरण संवाददाता, सिरसा। संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक इंद्रजीत सिंह कोटबुढ़ा, सुखजीत सिंह हरदोझंडे, सुखजिंदर सिंह खोसा, लखविंदर सिंह औलख, गुरिंदर सिंह भंगू, सतनाम सिंह हरिके, बचित्र सिंह कोटला ने पंजाबी लोक गायक राजवीर सिंह जावंदा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि इस नश्वर संसार को अलविदा कहने से पंजाबी मां बोली को अपूरणीय क्षति हुई है। किसान नेताओं ने कहा कि मातृभाषा पंजाबी का रत्न सरकारी लापरवाही के कारण इस नश्वर संसार से लुप्त हो गया है, क्योंकि एक ओर तो सरकार ने आवारा पशुओं की देखभाल के लिए लोगों से गो-सेस और रोड टैक्स के रूप में सैकड़ों करोड़ रुपये लिए हैं और दूसरी ओर उन्हें सडक़ों पर खुला घूमने के लिए छोड़ दिया है, इन्हीं आवारा पशुओं के कारण राजवीर सिंह जावंदा की जान चली गई।