Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिरसा में चत्तरगढ़पट्टी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, 10.75 करोड़ की लागत से बनेगा 200 मीटर लंबा पुल

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 04:31 PM (IST)

    सिरसा के चत्तरगढ़पट्टी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया पीडब्ल्यूडी ने शुरू कर दी है। इस पर 10.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसकी लंबाई 200 म ...और पढ़ें

    कैप्शन: सिरसा में चत्तरगढ़पट्टी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू (फाइल फोटो)

    कैप्शन: सिरसा में चत्तरगढ़पट्टी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. चत्तरगढ़पट्टी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण प्रक्रिया शुरू।

    2. 10.75 करोड़ की लागत से बनेगा 200 मीटर लंबा पुल।

    3. ग्रीन बेल्ट की जमीन पर सर्विस रोड का निर्माण होगा।

    जागरण संवाददाता सिरसा। शहर के चत्तरगढ़पट्टी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की तरफ से आरओबी पर 10 करोड़ 75 लाख खर्च किए जाएंगे। चत्तरगढ़पट्टी जलघर के पास शुरू होकर ओवरब्रिज रानियां रोड की तरफ जाने वाले मिनी बाईपास पर उतरेगा। ओवरब्रिज के दोनों तरफ बनने वाले सर्विस रोड से वाहन चालक वापस डबवाली रोड पर पहुंच सकेंगे। सर्विस रोड निर्माण के लिए विभाग ग्रीन बेल्ट की कुछ जमीन को भी इस्तेमाल में लेगा, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने टेंडर लगाया है। 12 फरवरी को टेंडर खुलने के बाद विभाग एजेंसियों की जांच करेगा। जिसके बाद नियम अनुसार विभाग की तरफ से एजेंसी को टेंडर दिया जाएगा। रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण पर 10 करोड़ 75 लाख की राशि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से खर्च की जानी है। जिसकी लंबाई 200 मीटर होगा और साढ़े 11 मीटर चौड़ाई होगी।

    दो लाइन होने के चलते यहां से वाहनों की आवाजाही आसानी से हो पाएगी। ओवरब्रिज के निर्माण के बाद वाहन चालकों को रेलवे फाटक से आवाजाही करने में आसानी होगी। बता दें कि सिरसा रेलवे स्टेशन पर रेलों की संख्या बढ़ने के चलते फाटक बार-बार बंद होने से यहां पर घंटों जाम की स्थिति बनती है और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ती है। टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ने के बाद संबंधित एजेंसी की तरफ से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

    सीवरेज लाइन हो चुकी शिफ्ट, पेयजल लाइन शिफ्टिंग का काम शेष

    रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से पहले जन स्वास्थ्य विभाग ने एक तरफ से सीवरेज लाइन शिफ्ट करने का काम पूरा कर लिया है। जबकि अभी इस क्षेत्र से पेयजल लाइन शिफ्ट करने का काम शेष है। वहीं ग्रीन बेल्ट की तरफ भी विभाग ने सीवरेज लाइन को शिफ्ट करना है। पहले मिनी बाईपास रोड के बिलकुल सेंटर से सीवरेज लाइन निकाली गई है। रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से पहले उक्त सीवरेज लाइन को ग्रीन बेल्ट के बीच से निकाला जाएगा ताकि ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में कोई भी बाधा न आ सके।

    ग्रीन बेल्ट की कुछ जमीन को अपने अधीन लेने की प्रक्रिया की शुरू

    पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जाना है। इसके लिए विभाग की तरफ से जमीन को पूरा करवाया जाएगा। रानियां रोड की तरफ जाने वाले मिनी बाईपास की चौड़ाई दूसरे मार्ग के मुकाबले कम है। जिसके चलते विभाग की तरफ से ग्रीन बेल्ट की तरफ से भी सर्विस रोड निकाला जाएगा। कुछ जमीन लेने के लिए विभाग ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है ताकि तय समय पर रेलवे ओवरब्रिज का काम पूरा हाे सके

    खबरें और भी

    रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है। सर्विस रोड बनाने के लिए ग्रीन बेल्ट के कुछ हिस्से को लिया जाएगा। जिससे वाहन की आवाजाही आसानी से हो सकेगी। टेंडर खुलने के बाद एजेंसियों की जानकारी मिलेगी। -संजय सभ्रवाल, एक्सइएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर सिरसा।