विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरसा में मीट की दुकानों पर फिर चलेगा सीलिंग का चाबुक, विरोध की आशंका; हाई कोर्ट के आदेश के बाद हो रहा एक्शन

Published: Wed, 28 Oct 2026 11:27 AM (IST)

सिरसा में नगर परिषद की टीम बाल्मीकि चौक पर चल रही मीट की दुकानों को दोबारा सील करने जाएगी। यह ...और पढ़ें

सिरसा में मीट की दुकानों पर फिर चलेगा सीलिंग का चाबुक (फाइल फोटो)

सिरसा में मीट की दुकानों पर फिर चलेगा सीलिंग का चाबुक (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नगर परिषद टीम मीट की दुकानें दोबारा सील करेगी

  2. यह कार्रवाई हाईकोर्ट के 2019 के आदेशों पर हो रही है

  3. मीट विक्रेताओं ने पहले भी कार्रवाई का विरोध किया था

जागरण संवाददाता, सिरसा। शहर के बाल्मीकि चौक पर चल रही मीट की दुकानों को बंद करने के लिए आज नगर परिषद की टीम दोबारा पुलिस फोर्स के साथ जाएगी।

शहर के हिसार रोड, डबवाली रोड और रानियां रोड पर करीब 38 मीट की दुकानें चल रही है। इससे पहले मंगलवार को सुबह ही नप की टीम दुकानों को सील लगाने के लिए सिटी थाना पहुंचे।

इसके लिए नगर परिषद के एमई सुमित चोपड़ा को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। नप ने 40 पुलिस कर्मचारी मांगे थे। नप की कारवाई की सूचना पहले ही मीट विक्रेताओं को मिल चुकी थी, इसलिए उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर दी थी।

दोपहर तीन बजे डयूटी मजिस्ट्रेट सुमित चोपड़ा पहुंचे तो उन्होंने दुकानों को बंद करके सील लगाने की प्रकिया शुरू की तो मीट विक्रेताओं ने विरोध कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें मीट मार्केट के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाए। बिना नोटिस के ही दुकानें बंद करने की कारवाई की जा रही है।

मीट विक्रेताओं के विरोध के बाद नप ने उन्हें अपनी दुकानें स्थाई तौर पर बंद करने के आदेश दिए है। 2019 से चल रहा है कोर्ट में केस शहर के गुरुद्वारा चिल्ला साहिब की मैनेजमेंट कमेटी ने रानियां रोड, हिसार रोड और डबवाली रोड पर चल रही मीट की दुकानों को बंद करने के लिए वर्ष 2019 में याचिका पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट में दायर की थी। जिसके बाद हाइकोर्ट ने नप को दुकानें बंद करने के लिए कहा।

नगर परिषद के तत्कालीन ईओ ने दो दिन दुकानें बंद करवाकर हाइकोर्ट में जानकारी दे दी। मगर मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारियों ने दुकानें खुली होने की तस्वीरें कोर्ट के समक्ष रखी। जिस पर हाइकोर्ट ने तत्कालीन नप अधिकारियों और जिला प्रशासन को फटकार लगाई थी। नगर परिषद के अधिकारी जब भी कोर्ट में सुनवाई हो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।