विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा: सिरसा में 3 साल से अटकी मुख्य गली के निर्माण कार्य को मिली गति, लगभग 93 लाख रुपये होंगे खर्च

Published: Wed, 21 Oct 2026 03:39 PM (IST)

सिरसा में चौधरी रणजीत सिंह चौटाला वाली गली से हिसार रोड तक मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जो पिछले तीन साल से लंबित था।

हिसार रोड तक मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है (जागरण फोटो)

 हिसार रोड तक मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है (जागरण फोटो)

HighLights

  1. सिरसा में मुख्य सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

  2. लगभग 93 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण

  3. तीन साल से लंबित कार्य को मिली गति

जागरण संवाददाता सिरसा। शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए चौधरी रणजीत सिंह चौटाला वाली गली से हिसार रोड तक मुख्य गली के सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस सड़क के निर्माण पर लगभग 93 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य पिछले करीब तीन वर्षों से लंबित था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

निर्माण कार्य की शुरुआत एक बुजुर्ग महिला के हाथों नारियल फुड़वाकर करवाई गई। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी के साथ वार्ड नंबर 4 के पार्षद सन्नप्रीत सोढ़ी और वार्ड नंबर 7 की पार्षद सुमन शर्मा मौजूद रहीं।

तीन साल से पेंडिंग था काम

इस अवसर पर चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध करवाना नगर परिषद की प्राथमिकता है। चौधरी रणजीत सिंह चौटाला वाली गली से हिसार रोड तक जाने वाली यह मुख्य गली क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। पिछले करीब तीन वर्षों से लंबित इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी और उनका आवागमन सुगम होगा।

उन्होंने कहा कि शहर के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वार्ड पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और लोगों की जरूरतों को नगर परिषद के समक्ष रखते हैं, ताकि आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा सकें।

लोगों की परेशानी दूर होगी: पार्षद सनप्रीत सोढ़ी

वार्ड नंबर 4 के पार्षद सनप्रीत सोढ़ी और वार्ड नंबर 7 की पार्षद सुमन शर्मा ने भी इस सड़क के निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण से लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होने में मदद मिलेगी।

उन्होंने विकास कार्य शुरू करवाने के लिए नगर परिषद का आभार व्यक्त किया। चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और लंबित कार्यों को आगे बढ़ाकर सिरसा के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।