विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिरसा में बारिश के बाद तापमान में 6 डिग्री गिरावट, सुबह और शाम को हो रहा ठंड का एहसास

Published: Wed, 08 Oct 2025 06:17 PM (GMT+05:30)

सिरसा जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है जिससे ठंड बढ़ गई है। ...और पढ़ें

तीन दिन में छह डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, बढ़ी ठिठुरन
तीन दिन में छह डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, बढ़ी ठिठुरन

जागरण संवाददाता, सिरसा। जिले में तीन दिनों तक हुई बारिश के बाद अब तापमान में लगातार गिरावट हाे रही है। बीते तीन दिनों में अधिकतम तापमान छह डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक गिरा है। सुबह व शाम के समय जिले में ठिठुरन की स्थिति बनना शुरू हो गई है।

बुधवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह के समय ठिठुरन और दाेपहर को तेज धूप व ठंडी हवाएं चली। इसके कारण अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है। जबकि बीते छह अक्टूबर को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया था।

रात के समय अब औस व हल्की धुंध की स्थिति भी बन रही है। जिसके कारण सुबह के समय फसलें भी पानी से नहाई हुई नजर आती है। मौसम विभाग अनुसार जिले में तीन दिनों तक तेज धूप के साथ बादलवाही होती रहेगी और तापमान में गिरावट होगी। इससे फसलों को भी लाभ मिल रहा है।

सुबह व शाम को ठंडक होने के चलते अब सुबह व शाम के समय ठिठुरन की स्थिति बन रही है। जिससे दो पहिए वाहन चालकों की परेशानी भी बढ़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट के चलते अब बाजारों में भी गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। लोग कोट, स्वेंटर, रजाई और अन्य गर्म कपड़ों की खरीदारी करने में जुट गए है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।