विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कोडा एसयूवी को देखते ही ढाई साल की नव्यांशी बोली- मम्मी मेरी गाड़ी कहां है, मेगा ड्रॉ में चमकी किस्मत

Published: Sat, 07 Nov 2026 12:17 AM (IST)

दैनिक जागरण के ट्रिपल धमाका ऑफर के मेगा ड्रा में सिरसा की ढाई साल की नव्यांशी ने एसयूवी कार जीती। परिवार ने इस उपहार पर खुशी व्यक्त की।

ढाई साल की नव्यांशी को मिली एसयूवी। फोटो जागरण

ढाई साल की नव्यांशी को मिली एसयूवी। फोटो जागरण

HighLights

  1. ढाई साल की नव्यांशी ने जीती एसयूवी कार।

  2. दैनिक जागरण के ट्रिपल धमाका ऑफर का मेगा ड्रा।

  3. परिवार ने दैनिक जागरण को दिया धन्यवाद, खुशी व्यक्त की।

जागरण संवाददाता, सिरसा। दैनिक जागरण के ट्रिपल धमाका आफर के मेगा ड्रा में हुडा सेक्टर 20 निवासी ढाई साल की नव्यांशी को एसयूवी गाड़ी दैनिक जागरण हिसार यूनिट के वरिष्ठ महाप्रबंधक राहुल मित्तल, वरिष्ठ समाचार संपादक राकेश क्रांति और मुख्य अतिथि कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने संयुक्त रुप से उन्हें भेंट की।

नव्यांशी के दादा हंसराज, दादी सुलोचना देवी, पिता नवदीप, मम्मी शिल्पी गिरी, भाई नकश गोस्वामी ने गाड़ी मिलने पर खुशी जताई।सुबह साढ़े दस बजे ढाई साल की नव्यांशी जब परिवार के साथ शोरूम पहुंची तो आते ही पूछा कि मम्मी मेरी गाड़ी कहां पर है। इसके बाद उसकी मम्मी शिल्पी गिरी ने उन्हें बताया कि आपकी गाड़ी सजकर तैयार है। उपहार में मिली एसयूवी को देखकर नव्यांशी बहुत ही खुश थी।

मुख्य अतिथि विधायक शीशपाल केहरवाला ने परिवार को बधाई दी। उन्होंने नव्यांशी और उनके दादा हंसराज के साथ मिलकर एसयूवी से पर्दा हटाया। इसके बाद उनके साथ केक काटकर बच्ची को खिलाया। गाड़ी की चाबी मिलने के बाद नव्यांशी गाड़ी में बैठकर सनरूफ खोलकर बार- बार उसमें से बाहर निकल रही थी।

खुशी से झूम उठा परिवार

मां शिल्पी गिरी ने कहा कि दैनिक जागरण ने जो उसे उपहार दिया है, इसे उसका परिवार उम्र भर याद रखेगा। आज नव्यांशी ढाई साल की है, वह सुबह से ही कह रही है कि आज मेरी गाड़ी आएगी। हमारे से ज्यादा वह उत्सक थी। जिंदगी में पहली बार हमारे परिवार में उपहारस्वरुप कोई गाड़ी आई है। यह एसयूवी अब हमारे परिवार का हिस्सा बन गई है।

दैनिक जागरण के ट्रिपल धमाका आफर में जो इनाम हमें निकला है, हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। अखबार ने हमारा सपना साकार कर दिया। दादा हंसराज ने बताया कि वह चाय के साथ सुबह- सुबह दैनिक जागरण अखबार पढ़ता हूं। कई सालों से अखबार से जुड़ा हूं, लोगों को ज्यादा से ज्यादा अखबार पढ़ना चाहिए।

दैनिक जागरण के पाठक हैं विधायक शीशपाल

मुख्य अतिथि विधायक शीशपाल केहरवाना ने कहा कि वे खुद भी दैनिक जागरण के नियमित पाठक है। यह अखबार सामाजिक मुद्दों को समय समय पर उठाता है। सात सरोकारों को समर्पित अखबार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। दैनिक जागरण के वरिष्ठ महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने कहा कि दैनिक जागरण ज्ञान वर्धक अखबार है। हम चाहेंगे कि अगली बार भी मेगा ड्रा में सिरसा को ही उपहार निकले।

वहीं वरिष्ठ समाचार संपादक राकेश क्रांति ने कहा कि दैनिक जागरण राष्ट्र हितों को प्राथमिकता देता है और आमजन के मुद्दाें को उठाता है। इस मौके पर दैनिक जागरण के प्रसार प्रबंधक अजीत भदौरिया, सह प्रसार प्रबंधक सचिन बलाना, एजेंट संजय शर्मा उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।