यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ashok Tanwar Profile: आखिर कौन हैं अशोक तंवर, भाजपा के टिकट पर सिरसा से लड़ेंगे चुनाव; AAP-Congress से रहा है गहरा नाता
Ashok Tanwar Profile भाजपा द्वारा हरियाणा (Haryana News) की छह लोकसभा सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। भाजपा ने इन छह सीटों पर दो उम्मीद ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। Ashok Tanwar Profile: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने हरियाणा की छह लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान किया है।
भाजपा ने इन छह सीटों में चार पर तो उम्मीदवार ज्यों की त्यूं रखें। लेकिन दो सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं। जहां पिछले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में सिरसा से सुनीता दुग्गल ने चुनाव लड़ा था। वहीं अब यह सीट अशोक तंंवर को दी गई है। आइए इनके राजनीतिक सफर की चर्चा करते हैं।
अशोक तंवर का जन्म साल 1976 में हुआ था। अशोक ने पिछले दिनों आप पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। वह कांग्रेस पार्टी से भी जुड़े रहे हैं। आप के बाद वह भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ गए।
आप से इस्तीफा देकर BJP में हुए शामिल
आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफे के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा। बता दें कि इससे पहले अशोक तंवर कांग्रेस में थे। बीच में उन्होंने अपनी पार्टी भी बनाई थी और कुछ समय के लिए तृणमूल कांग्रेस में भी शामिल रहे।
बीजेपी ज्वाइन को लेकर अशोक तंवर ने कहा था कि प्रधानमंत्री जो गारंटी देते हैं, उसे वह हर हाल में पूरा करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की काफी तारीफ की थी।
साल 2019 में छोड़ी थी कांग्रेस
अशोक तंवर ने कहा था कि उन्होंने काफी देखा है कि जो लोग बाबा साहब की फोटो लगाते हैं। वहीं, संविधान पर भरोसा नहीं करते। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। अशोक तंवर ने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी और 2022 में AAP में शामिल हुए थे।
खबरें और भी
भाजपा को उम्मीद है कि तंवर के शामिल होने से हरियाणा में बीजेपी अपने वोट को और मजबूत कर लेगी। खासतौर से वहां जहां जाट सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र है।
यह भी पढ़ें- Hisar Lok Sabha Seat: लाल घरानों की किलेबंदी व पक्ष-विपक्ष की हवा में पलकर गढ़ी हिसार में प्रगति, क्या रहा है इतिहास