यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Crime: "सॉरी डैडी-सॉरी मम्मी, प्यार करने का है यह नतीजा"...; बोल युवक ने गले में लगाया फांसी का फंदा
Sirsa News शनिवार को एक युवक का शव छत से लटका हुआ मिला। उसने गले में रस्सी का फंदा लगाया हुआ था। मामला गांव डबवाली का है। वह मां-बाप का इकलौता बेटा थ ...और पढ़ें

HighLights
- मां-बाप का इकलौता बेटा
- दोनों कैसे एक-दूसरे के नजदीक आए थे ये उन्हें नहीं पता-पिता
- दो वीडियो किया जारी
संवाद सहयोगी, डबवाली (सिरसा)। शनिवार को एक युवक का शव छत से लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा था। फंदा लगाने से पहले दो वीडियो वायरल की। वीडियो में छत से लटकता फंदा नजर आ रहा है। वह अंगुली से फंदे की ओर इशारा करके कह रहा है कि प्यार करने का नतीजा है।
मां-बाप का इकलौता बेटा
मामला गांव डबवाली का है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय केवल सिंह के रूप में हुई है। वह मां-बाप का इकलौता बेटा था। पिता गुरजंट सिंह ने बताया कि उसके बेटे ने कंप्यूटर कोर्स करने के लिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी छोड़ दी थी। करीब सात-आठ माह पूर्व एक लड़की से उसे प्यार हुआ था।
दोनों कैसे एक-दूसरे के नजदीक आए थे ये उन्हें नहीं पता-पिता
दोनों कैसे एक-दूसरे के नजदीक आए थे, यह उन्हें नहीं मालूम। लेकिन वीडियो कॉल के जरिए बात उससे करवाता था। केवल दो बार लड़की से मिलने के लिए गया था। 17 दिसंबर को यूपीएससी की परीक्षा दिलाने लड़की के साथ गया था। दोनों अक्सर बातें करते रहते थे।
यह भी पढ़ें: Haryana: अवैध हथियार के साथ आनंदपाल गैंग के गुर्गे सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
दो वीडियो जारी
एक वीडियो में कहा - आज के बाद तुझे मेरी शक्ल न दिखे। मुझे कभी कोई समझ नहीं पाया इसलिए मैं अपनी जिंदगी खुद त्याग चला हूं। अलविदा...गुड्डू तेरे लिए एक प्यारा किस। गुड्डू यहीं तक मेरा साथ था। शायद आज के बाद तुझे मेरी शक्ल न दिखे। मुझे माफ करना। आइ लव यू जान। आइ मिस यू ...बहुत सारा। प्यार करने का नतीजा है ... (रस्सी के फंदे की ओर इशारा करते हुए)। मैं हार गया हूं।
खबरें और भी
दूसरी वाीडियो में कहा- कुछ मजबूरियां मेरे दिल में दबी रह गई: सॉरी डैडी, सॉरी मम्मी.. पूजा बहन सॉरी। मैं कभी अच्छा भाई बन सका, न कभी अच्छा बेटा बन पाया। हार गया मैं जिंदगी। जब किसी का छोटा बेटा दबता है तो उसकी मजबूरियां होती हैं। कुछ मेरी भी दिल में दबी रह गई। मुझे माफ कर देना। अगले जन्म में मैं इसी मां का बेटा बनूं।