Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं अमित सरोहा, अमेरिकन लीग में क्रिस गेल के साथ खेलते आएंगे नजर; विदेशी गर्ल से शादी कर आए थे सुर्खियों में

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 12:36 PM (IST)

    बली कुतुबपुर के अमित सरोहा का अमेरिकी क्रिकेट लीग 'बैटल ऑफ बैट्स' के लिए चयन हुआ है। वे क्रिस गेल, आर अश्विन जैसे दिग्गजों के साथ डलास, टेक्सास में खे ...और पढ़ें

    वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल के साथ अमित सरोहा। सौजन्य स्वयं

    वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल के साथ अमित सरोहा। सौजन्य स्वयं

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    दीपक गिजवाल, सोनीपत। गांव बली कुतुबपुर के रहने वाले अमित सरोहा विदेशी गर्ल एश्लिना का दिल चुराने के बाद अब क्रिकेट के मैदान में धूम मचाने को तैयार है। अमित का चयन अमेरिका की क्रिकेट लीग बैटल्स ऑफ बैट्स के लिए हुआ है।

    इस लीग में अमित वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल, भारत के दिग्गज स्पिनर रहे आर अश्विनी, उथप्पा, इंग्लैंड के रवि बोपारा और कई अन्य बड़े क्रिकेटरों के साथ खेलते नजर आएंगे। लीग का आयोजन अमेरिका के डलास, टेक्सास में चार से सात मार्च तक होगा।

    एश्लिन डाउनी से की थी शादी

    इससे पहले अमित वियतनाम की टी-20 सुपर लीग 2023 में भी खेल चुके है। अमित 2021 में उस वक्त चर्चा में आए थे, जब अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली एश्लिन डाउनी अमित से शादी रचाने के लिए भारत आ गई थी। दोनों ने नवंबर, 2021 में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली थी। प्यार परवान चढ़ने के बाद अब अमित क्रिकेट की भी बुलंदी छूने को तैयार है।

    बली कुतुबपुर गांव के रहने वाले अमित सरोहा सोशल एक्टिविस्ट हैं। कई एनजीओ के साथ जुड़ कर पर्यावरण बचाने और शाकाहार अपनाने की मुहिम चलाते हैं। इसी सिलसिले में अमित 2022 में वियतनाम गए थे। वहां उनकी मुलाकात क्रिकेट के लिए काम कर रही संस्था से हुई।

    खबरें और भी

    टी-20 सुपर लीग-2023 में खेलने का मिला था ऑफर

    क्रिकेट को लेकर बात हुई तो अमित यूनिवर्सिटी लेवल पर खेल चुके है। इसके बाद वियतनाम क्रिकेट एसोसिएशन ने अमित को उनके देश में आयोजित होने वाली टी-20 सुपर लीग-2023 में खेलने का ऑफर दिया। इसके बाद अमित लीग में भाग लेने वाले यूनाइटेड क्रिकेट क्लब से जुड़ गए। जिसके बाद वह वैश्विक स्तर पर आयोजित कई लीग में खेल चुके है।

    अमेरिकी लीग में अमित का चयन वैश्विक गेमिफाइड प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। वीटीइएक्स कामर्स क्लाउड सोल्यूशन एलएलसी की ओर से आयोजित लीग में दुनिया भर के कई दिग्गज क्रिकेटर खेलते नजर आएंगे।

    ऑस्ट्रेलियाई खेल संगठन के प्रतिनिधि भी हैं अमित

    युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच मुहैया कराने की दिशा में काम कर रहे आस्ट्रेलियाई खेल संगठन वेस्टर्न स्पोर्ट्स सेंटर से भी अमित जुड़े हैं। वे भारत में इस संगठन के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य करते हैं। संगठन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में भी काम करता है। साथ ही अमित दुबई, नेपाल, थाईलैंड और क्रिकेटर युवराज सिंह की अकादमी में बतौर कोच काम कर चुके हैं।

    अमेरिका की एश्लिन से शादी रचा सुर्खियों में आए थे अमित

    अमित सरोहा से एश्लिन की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। एश्लिन अमेरिका में कई एनजीओ के साथ जुड़ कर पर्यावरण बचाने और शाकाहार अपनाने की मुहिम चलाती हैं। फेसबुक पर दोनों की जान-पहचान हुई।

    मार्च, 2020 में एक सम्मेलन के लिए अमित इजराइल गए थे और वहीं पर पहली बार एश्लिन से फेस-टू-फेस मुलाकात हुई। वहां से वे अमित के साथ भारत आ गईं। यहां आने के बाद उन्हें भारतीय संस्कृति इतनी पसंद आई कि यहीं पर बस जाने की सोची और नवंबर, 2021 में अमित से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।