विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औचंदी बार्डर-पानीपत बस सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, सोनीपत ठहराव बना वजह

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:14 PM (GMT+05:30)

औचंदी बॉर्डर से पानीपत के बीच चलने वाली बस सेवा बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है, जिससे ...और पढ़ें

औचंदी बार्डर-पानीपत बस सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें ( एआई जेनरेटेड इमेज )

औचंदी बार्डर-पानीपत बस सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. औचंदी-पानीपत बस सेवा बंद होने से यात्रियों को परेशानी।

  2. सोनीपत बस स्टैंड पर ठहराव समय की कमी मुख्य कारण।

  3. स्थानीय लोगों ने बस सेवा पुनः शुरू करने की मांग की।

संवाद सहयोगी, खरखौदा। औचंदी बॉर्डर से पानीपत के बीच चलने वाली बस सेवा बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इस बस सेवा से खरखौदा के ग्रामीण अंचल के साथ दिल्ली देहात के लोगों को भी लाभ मिल रहा था। सेवा बंद होने से स्थानीय लोगों में रोष है।

बस सेवा बंद करने का कारण सोनीपत बस स्टैंड पर ठहराव के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलना बताया जा रहा है। इसके चलते बस का संचालन जारी रखने में परेशानी आ रही थी।

काफी मेहनत के बाद शुरू की गई थी बस सेवा

बस सेवा शुरू करवाने के लिए प्रयास करने वाले डा. प्रदीप वत्स ने कहा कि काफी मेहनत के बाद यह सेवा शुरू करवाई गई थी। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन का बेहतर विकल्प मिला था। बस सेवा शुरू होने से खरखौदा क्षेत्र के ग्रामीणों और दिल्ली देहात के यात्रियों को आने-जाने में सुविधा हुई थी।

अब सेवा बंद होने के बाद यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। इससे उनका समय और परेशानी दोनों बढ़ रहे हैं।

लोगों को हो रही दिक्कत 

स्थानीय लोगों में बलराम राणा, राजेश राणा, महेंद्र वत्स, देवेंद्र नंबरदार, प्रो. अत्तर सिंह, राजकुमार वत्स, राजेंद्र प्रसाद वत्स का कहना है कि बस सेवा आम यात्रियों के लिए जरूरी थी। इसके बंद होने से रोजाना सफर करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सोनीपत बस स्टैंड पर ठहराव से जुड़ी समस्या का समाधान किया जाए और औचंदी बार्डर से पानीपत के बीच बस सेवा दोबारा शुरू करवाई जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।


बस अड्डे पर बसों के ठहराव के समय निर्धारण (शेड्यूल) को लेकर अभी तक कोई मांग पत्र नहीं आया है। जैसे ही इस संबंध में कोई मांग पत्र प्राप्त होगा, ठहराव की अनुमति दे दी जाएगी। यात्रियों को सुगम और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।-सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत

यह भी पढ़ें- कोडरमा के वृंदाहा वॉटरफॉल में 9 सितंबर से लापता है बिहार का छात्र, अब पोकलेन मशीन से फिर शुरू हुई तलाश



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।