दीवाली पर जगमगाएगा सोनीपत, नगरपालिका ₹9.60 लाख खर्च कर मुख्य रास्तों पर लगाएगी लड़ियां
गन्नौर नगरपालिका दीवाली के अवसर पर शहर के कई मार्गों पर लगभग 9 लाख 60 हजार रुपये की लागत से रोशनी की लड़ियां लगा रही है।

गन्नौर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर लगेंगी लाइटें।
HighLights
नगरपालिका द्वारा दिवाली पर शहर में रोशनी की व्यवस्था।
इस कार्य पर लगभग 9 लाख 60 हजार रुपये का खर्च।
देवीलाल चौक से रेलवे स्टेशन सहित कई मार्ग रोशन।
संवाद सहयोगी, सोनीपत (गन्नौर)। दीवाली के चलते शहर में नगरपालिका द्वारा रोशनी के लिए लड़ियां लगाई जा रही हैं। इस वर्ष इस कार्य पर करीब 9 लाख 60 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने बताया कि वर्ष 2022 में शहर में तिरंगा लाइटें लगाने की शुरुआत हुई थी। उस समय जीटी रोड से देवीलाल चौक, बीएसटी रोड और आरओबी पर लाइटें लगाई गई थीं। वर्ष 2023 में इनका विस्तार मेन मार्केट तक किया गया।
कहां-कहां लगाई जाएंगी लड़ियां?
इस बार भी देवीलाल चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग, श्रीराम मार्केट, रेलवे स्टेशन से माडल संस्कृति स्कूल तक नगरपालिका रोड, गन्नौर मार्केट, पांची रोड, गढ़ी झंझारा रोड और खेड़ी रोड पर लड़ियां लगाई जा रही हैं।
वार्ड 9 के पार्षद हरविंदर त्यागी के अनुरोध पर गन्नौर गांव मार्केट को भी इसमें शामिल किया गया है। चेयरमैन ने बताया कि जीटी रोड पर विकास कार्य चलने और वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के कारण इस बार वहां लाइटें नहीं लगाई जा रही हैं। बेगा रोड सहित अन्य बचे क्षेत्रों को आगामी समय में योजना से जोड़ा जाएगा।