विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत: जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर रोडरेज, टक्कर का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:51 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 10:06 AM (IST)

जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर रोडरेज की घटना में एक कपड़ा शोरूम के सहायक मैनेजर प्रह्लाद की गोली मारकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

गोहाना में दिल दहला देने वाली घटना। जागरण

गोहाना में दिल दहला देने वाली घटना। जागरण

HighLights

  1. जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर रोडरेज में सहायक मैनेजर की हत्या।

  2. ईको गाड़ी से टक्कर के बाद पीछा करने पर गोली मारी।

  3. बरोदा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, गोहाना। जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के रोडरेज की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कार को पीछे से टक्कर मारने के बाद भाग रहे ईको गाड़ी सवार बदमाशों का पीछा करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया।

बदमाशों ने रुकते ही गोली चला दी, जिससे कपड़ा शोरूम के सहायक मैनेजर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहतक के तिलक नगर निवासी प्रह्लाद के रूप में हुई है। बरोदा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रह्लाद एक कपड़ा शोरूम में सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को प्रह्लाद अपने साथी रुड़की निवासी कर्मवीर के साथ कैथल में एक नए कपड़ा शोरूम की ओपनिंग में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों देर रात अपनी कार से वापस लौट रहे थे।

ईको चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला

वापसी के दौरान दोनों जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के रास्ते सफर कर रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ईको चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। प्रह्लाद और कर्मवीर ने ईको का पीछा किया और गोहाना क्षेत्र में रुखी व आहुलाना गांव के बीच एक्सप्रेसवे पर उसे रुकवा लिया।

कार से उतरकर प्रह्लाद और कर्मवीर ने ईको सवार युवकों से गाड़ी को टक्कर मारने का कारण पूछा बहस करने लगे और गोली चला दी। गोली प्रह्लाद की बाजू में जा लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देकर हमलावर ईको गाड़ी सहित फरार हो गए।

कर्मवीर उसे पीजीआइ रोहतक ले गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बरोदा थाना पुलिस जांच कर रही है। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद कर्मवीर ने पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया। पुलिस ने उसे घटनास्थल की पहचान करने के लिए बुलाया है। बाजू में गोली लगने से मौत होने को लेकर भी पुलिस को संशय है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- सोनीपत में अवैध होर्डिंग से निगम को करोड़ों का नुकसान, अधिकारियों पर उठा सवाल

यह भी पढ़ें- सोनीपत में अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए लारेंस गैंग के गुर्गे, आरोपी साहिल की जमानत याचिका खारिज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।