विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी, मांगें न मानने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े

Updated: Wed, 02 Sep 2026 04:25 PM (IST)

खरखौदा में किसानों का अपनी मांगों को लेकर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल ...और पढ़ें

खरखौदा में किसानों का अपनी मांगों को लेकर धरना तीसरे दिन भी जारी।

खरखौदा में किसानों का अपनी मांगों को लेकर धरना तीसरे दिन भी जारी।

HighLights

  1. किसानों का खरखौदा में धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।

  2. किसान अपनी जमीन के उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

  3. मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान।

संवाद सहयोगी, खरखौदा। अपनी मांगों को लेकर किसानों की ओर से शुरू किया गया धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और उन्होंने सरकार व प्रशासन से उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।

किसानों ने कहा कि उनकी मांगें जायज हैं और लंबे समय से इनको लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है।

सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने तक धरना जारी रखने का दावा

धरने की अगुवाई कर रहे जयप्रकाश आर्य ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान अपना पक्ष को पहले भी अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होने से उनमें रोष है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में किसानों के लॉटरी सिस्टम के तहत मुआवजा देकर बहकाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन किसान अपनी जमीन का उचित मुआवजा चाहता है, अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो किसान अपनी जमीन पर पावर ग्रिड लाइन के खंभे नहीं लगने देंगे।

प्रशासन और सरकार को मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग

धरनारत किसानों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन चला रहे हैं और प्रशासन व सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। इस अवसर पर विकास, अश्वनी, प्रताप सिंह छिल्लर, अनिल, बलराज, सतीश राव व प्रवीन दहिया मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- फंदे पर लटका मिला पति, फर्श पर पड़ी थी पत्नी की लाश; सोनीपत में नवदंपती की मौत से हड़कंप