यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Crime: लूट की घटना को अंजाम देकर आ रहे थे बदमाश, चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने रुकवाई गाड़ी... फिर जो हुआ
हरियाणा के सोनीपत (Haryana Crime News) के बहालगढ़ रोड पर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर जांच के दौरान एक एसयूवी गाड़ी के चालक ने मुख्य सिपाही को टक्कर मा ...और पढ़ें

HighLights
- सोनीपत में जांच के दौरान एक एसयूवी गाड़ी के मुख्य सिपाही को टक्कर मारी
- लूट की घटना को अंजाम देकर आ रहे थे बदमाश
- टक्कर लगने के बाद सिपाही दो किमी तक एसयूवी के बोनट पर लटका रहा
जागरण संवाददाता, सोनीपत। Haryana Crime: बहालगढ़ रोड पर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर जांच के दौरान एक एसयूवी गाड़ी के चालक ने मुख्य सिपाही को टक्कर मार दी। बचने के लिए सिपाही ने गाड़ी का बोनट पकड़ लिया। जिसके बाद गाड़ी चालक करीब दो किलोमीटर तक गाड़ी को दौड़ाता रहा और सिपाही बोनट पर लटका रहा।
गाड़ी को रोकने के लिए सेक्टर-27 थाना प्रभारी सुनील कुमार के साथ ही राहगीरों ने एसयूवी के पीछे गाड़ी दौड़ाई और आइटीआइ चौक के पास एसयूवी को ओवरटेक कर रुकवाया। आरोपित चालक को पुलिस (Haryana Police) ने मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपित आशु शहर की इंद्र कालोनी का रहने वाला है। सेक्टर-27 में नियुक्त मुख्य सिपाही राकेश शुक्रवार की शाम को एसपीओ सोमबीर के साथ महाराणा प्रताप चौक पर मौजूद थे।
कुछ समय पहले वीटी हुई थी कि कहीं लूट की वारदात हुई है और वारदात करने वाले युवक एसयूवी गाड़ी नंबर एचआर26वाईजेड 40 में बैठ कर फरार हो गए हैं। इसके बाद वह गाड़ियों की जांच करने लगे। इसी दौरान थाना प्रभारी सुनील कुमार भी टीम के साथ वहां पहुंच गए।
यह भी पढ़ें: Haryana: फर्जी फर्मों का तीसरा सरगना रमेश अरोड़ा गिरफ्तार, सिरसा में 300 करोड़ का किया कैश ट्रांजेक्शन
सेक्टर-15 की ओर से एक एसयूवी गाड़ी आती दिखाई दी, जिसका आखिर का नंबर 40 था। गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म लगी थी। गाड़ी को रोक कर उसकी जांच करने लगे। थाना प्रभारी चालक की साइट में थे, जबकि राकेश गाड़ी के आगे खड़े थे।
खबरें और भी
तभी चालक ने गाडी चला दी और राकेश को टक्कर मार दी। वो जान बचाने के लिए बोनट पर लटक गए। इसके बाद भी चालक गाड़ी को दौड़ाता रहा।
यह भी पढ़ें: Haryana News: राज्य में बढ़ रहे साइबर क्राइम के केस, सितंबर में मिले 6247 मामले; फ्रॉड होने से बचे 4.14 करोड़ रुपये