Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election: 15 मिनट बंद कमरे में चली मुलाकात, CM नायब सैनी की बात पर सहमत हुए राजीव जैन; वापस लेंगे नामांकन

    Updated: Mon, 16 Sep 2024 10:56 AM (GMT+05:30)

    Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं में नाराजगी का दौर जारी है। बागी नेताओं को मनाने ...और पढ़ें

    Haryana Election 2024: कविता जैन को मनाने पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी।
    Haryana Election 2024: कविता जैन को मनाने पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं में नाराजगी का दौर थम नहीं रहा है। वहीं, बागी नेताओं को मनाने की पूरी कोशिश हो रही है। 

    बता दें कि भाजपा के बागी हुए राजीव जैन और पूर्व मंत्री कविता जैन को मनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोनीपत पहुंचे हैं।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा नेता राजीव जैन और कविता जैन को मना लिया है। राजीव जैन थोड़ी देर में ही नामांकन वापस लेंगे।

    बंद कमरे में 15 मिनट तक चली मुलाकात

    सीएम नायब सिंह सैनी ने राजीव जैन और कविता जैन से 15 मिनट तक बंद कमरे में मुलाकात की। सीएम ने कहा कि पूरे राज्य में राजीव जैन का उपयोग करेंगे। कहा कि मान सम्मान में कोई कमी नहीं रहेगी। पहले की तरह पार्टी में मान-सम्मान मिलेगा।

    वहीं, इसके बाद राजीव जैन ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में फैसला लेकर कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।

    भाजपा से नाराज हुए थे राजीव जैन

    भाजापा से टिकट न मिलने से नाराज कविता और राजीव जैन ने पार्टी से बगावत कर दी थी। राजीव जैन ने गुरुवार को सोनीपत सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था।

    वह दो बार मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रहे हैं। राजीव जैन गुरुवार दोपहर को सोनीपत लघु सचिवालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया था। राजीव जैन के चुनाव लड़ने से बीजेपी को भितरघात का खतरा था।

    भाजापा ने निखिल मदान पर लगाया दांव

    बीजेपी ने सोनीपत विधानसभा सीट से मेयर निखिल मदान को अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे जैन समर्थन कार्यकर्ताओं में रोष है।

    राजीव के नामांकन भरने से त्रिकोणीय हो गया था मुकाबला

    राजीव जैन के निर्दलीय चुनाव लड़ने से सोनीपत सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था। इससे पहले, बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा था।

    उल्लेखनीय है कि टिकट न मिलने पर जैन दंपती ने पार्टी आलाकमान को अल्टीमेटम दिया था। जैन दंपती के चुनाव लड़ने के फैसले से हलके में अब सियासी पारा और चढ़ेगा।

    पांच अक्टूबर को मतदान, 8 को आएंगे नतीजे

    जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन है। प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक अपना नामांकन जमा करवा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने क्यों छोड़ी CM की कुर्सी? इन प्वाइंट्स से समझिए इस्तीफा देने के पीछे की रणनीति; BJP की बढ़ाई टेंशन

    13 सितंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा करते हुए छंटनी की जाएगी। 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद पांच अक्टूबर मतदान और मतगणना मंगलवार 8 अक्टूबर को होगी।

    यह भी पढ़ें- आज दिल्ली के लिए बड़ा दिन? केजरीवाल के घर जा रहे सिसोदिया; नए CM को लेकर मिल सकता है ताजा अपडेट

    खबरें और भी