Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonipat News: मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा के भाई पर चाकू से हमला, लूट की नियत से आए थे बदमाश

    Updated: Mon, 19 Aug 2024 12:15 PM (IST)

    सोनीपत के बहालगढ़ चौक पर लूट की नीयत से बदमाशों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी के भाई पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने साहस दिखाया तो बदमाश ध ...और पढ़ें

    हमले में घायल जयदेव दहिया मामले की जानकारी देते हुए। फोटो- जागरण
    हमले में घायल जयदेव दहिया मामले की जानकारी देते हुए। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. बहालगढ़ चौक पर पतंजलि स्टोर चलाते हैं जयदेव दहिया
    2. शोर मचाया तो बदमाश धमकी देकर हुए फरार

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। बदमाशों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा के भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया। बदमाश ने लूट की नीयत से हमला किया था। हमले में वीरेंद्र बड़खालसा के भाई जयदेव दहिया के घायल हुए हैं। उनके मुंह और शरीर पर कई जगह गहरी चोट लगी है।

    बहालगढ़ चौक पर पतंजलि स्टोर चलाने वाले मुख्यमंत्री के ओएसडी के भाई से रविवार को दो बदमाशों ने लूट की कोशिश की। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। उसके बावजूद उन्होंने साहस दिखाया और बदमाशों से भिड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के आने से पहले बदमाश धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल और नकदी चोरी

    उधर, गांव मनौली में चोर दुकान मोबाइल रिपेयर की दुकान का शटर तोड़कर चार मोबाइल और आठ हजार रुपये चोरी कर ले गए। दुकानदार की शिकायत पर थाना कुंडली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुकानदार अभिषेक ने बताया कि वह मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते हैं।

    वह शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच की तो रिपेयरिंग के लिए आए चार मोबाइल फोन और आठ रुपये गायब थे। रात को किसी ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। जल्द ही चोर की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    खबरें और भी