Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोनीपत में CM नायब सैनी ने बनाई जलेबी, मातूराम हलवाई की दुकान पर चखा स्वाद

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 05:42 PM (IST)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना में जनसभा को संबोधित करने के बाद मातूराम हलवाई की दुकान पर जलेबी बनाई और उसका स्वाद चखा। उनके साथ प्रद ...और पढ़ें

    CM नायब सैनी गोहाना में मातूराम हलवाई के यहां तैयार की जलेबी।
    CM नायब सैनी गोहाना में मातूराम हलवाई के यहां तैयार की जलेबी।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को गोहाना में जनसभा को संबोधित करने के बाद पुरानी अनाज मंडी स्थित मातूराम हलवाई की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकान पर जलेबी तैयार करने में हाथ आजमाए। उसके बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के साथ दुकान में बैठाकर गर्मागर्म जलेबी का स्वाद चखा।

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा दिवस और भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर गोहाना में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नौ विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के विधायक और पूर्व प्रत्याशी भी पहुंचे। दोपहर ढाई बजे कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसके बाद मुख्यमंत्री लगभग तीन बजे शहर में पुरानी अनाज मंडी स्थित मातूराम की हलवाई की दुकान पर पहुंचे। 

    कारीगरों से उपकरण लिए और तैयार की जलेबी

    उन्होंने कारीगरों से उपकरण लिए और स्वयं जलेबी तैयार की। घी में तलने के बाद जलेबी को चीनी की चाशनी में डाला। मुख्यमंत्री सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के साथ दुकान में गए। जहां आम ग्राहक बैठते हैं, वे वहां बैठकर गर्मागर्म जलेबी का स्वाद चखा। विधानसभा चुनाव में मातूराम की जलेबियां खूब चर्चा में रही थी।

    गोहाना की जलेबी मशहूर: CM सैनी

    मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि गोहाना की जलेबी मशहूर है। मैं और हमारे प्रदेश अध्यक्ष पहले भी यहां जलेबी खाने आए थे। कांग्रेस जलेबी में भी राजनीति देखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हमेशा अंतरराष्ट्रीय बातें करते है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकल फॉर वोकल की बातें करते हैं। प्रधानमंत्री सोचते हैं कि हम अपने लोकल प्रोडक्ट को बाजार में प्रचारित करें, उसको आगे बढ़ाएं, लेकिन कांग्रेस के युवराज की सोच अलग है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः सोनीपत में युवक ने दोस्त को फावड़े से काटकर मार डाला, घर जाकर बोला- हार्ट अटैक से हो गई मौत