Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा: कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और INLD नेता दिलबाग सिंह पर ED का शिकंजा, अवैध खनन को लेकर 20 जगहों पर छापेमारी

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 04 Jan 2024 11:47 AM (IST)

    Sonipat News ईडी ने अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हरियाणा कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और इसके अलावा पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह के ...और पढ़ें

    Haryana News: कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के घर के बाहर खड़ी ED की गाड़ी।
    Haryana News: कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के घर के बाहर खड़ी ED की गाड़ी।

    HighLights

    1. ED ने कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग के घर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मारे छापे
    2. दोनों नेताओं के 20 ठिकानों पर हो रही तलाशी
    3. अवैध खनन की जांच का कारण पुलिस में दर्ज कई FIR से उपजा

    पीटीआई, सोनीपत। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को राज्य के यमुनानगर जिले में कथित अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले के तहत हरियाणा कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह और कुछ अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की।

    दोनों नेताओं के 20 ठिकानों पर हो रही तलाशी 

    सूत्रों ने कहा उन्होंने कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में दोनों राजनेताओं और संबंधित संस्थाओं के 20 ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

    अवैध खनन की जांच का कारण पुलिस में दर्ज कई FIR से उपजा

    मनी लॉन्ड्रिंग का मामला पिछले दिनों यमुनानगर और आसपास के जिलों में हुए कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गई हरियाणा पुलिस की कई एफआईआर से उपजा है। आधिकारिक तौर पर सूचना आने का इंतजार है।

    खबरें और भी

    बीजेपी नेता के घर भी ED की छापेमारी

    वहीं करनाल में बीजेपी नेता मनोज वधवा के घर ED की छापेमारी, यमुनानगर में खनन का कारोबार है। 2014 में मनोहर लाल के आगे इनेलो से चुनाव लड़ चुके हैं। 

    यह भी पढ़ें: Haryana: महिला ने पहले पति को छोड़ किया था दूसरा विवाह, जब मांगा गुजारा भत्ता तो अदालत ने केस खारिज करते हुए कह दी बड़ी बात

    यह भी पढ़ें:  Haryana News: भारतवंशी परिवार की अमेरिका में हुई मौत की सुलझी गुत्थी, मृतक दिल्ली के रहने वाले; हरियाणा था ससुराल