Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोनीपत में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार से कुचलने पर चार साइकिल सवारों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

    Updated: Sun, 28 Jan 2024 09:01 AM (IST)

    वीडियो में तेज रफ्तार कार चार साइकिल सवार व एक स्कूटी सवार को रौंद दिया जिसमें चार की मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है क ...और पढ़ें

    तेज रफ्तार कार से कुचलने पर चार साइकिल सवारों की मौत,
    तेज रफ्तार कार से कुचलने पर चार साइकिल सवारों की मौत,

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। मामा भांजा चौक पर तेज रफ्तार फोर्ड ईको स्पोर्ट कार ने चार साइकिल सवार लोगों को रौंद दिया है, जिससे चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में कार सवार तीन लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

    हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार कार चार साइकिल सवार व एक स्कूटी सवार को रौंद दिया, जिसमें चार की मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि चारों मृतक वेटर का काम करते थे और नेपाल के रहने वाले थे। मृतक पहचान अमर, दल बहादुर, कमल और अर्जुन के रूप में हुई है।

    वहीं, कार चालक ऋतिक, उसका साथी अरुण और मोहित भी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सोनीपत सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजवाया। घायलों को ईलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।