यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonipat Fire: सोनीपत की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, तीन की मौत, कई घायल; देखें हादसे की VIDEO
Sonipat Firecracker Factory Explosion सोनीपत की एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई जिससे कई कर्मचारी हताहत हो गए। हादसे में तीन की मौत हो गई। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत की गांव रिढाऊ में चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई। इस हादसे में कई कर्मचारियों के हताहत हो गए है। जबकि अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है।
मौके पर आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां पहुंची
एक एंबुलेंस में पांच लोग पीजीआई रोहतक भेजे गए। मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां पहुंची हैं। पटाखे बनाने की यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। सुबह के समय धमाका हुआ।
हरियाणा के सोनीपत जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह तेज धमाका, कईयों के घायल होने की खबर। देखें VIDEO#sonipat #sonipatfire pic.twitter.com/hMfEQeKcYU
— मोनू कुमार (@monu_kumar22) September 28, 2024
ब्लास्ट के बाद लोगों को फैक्ट्री होने की मिली जानकारी
धमाके की वजह गैस सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है। यह फैक्ट्री कब से चल रही थी इस बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं है। धमाके होने पर ग्रामीणें का फैक्ट्री होने का पता चला।