यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonipat Crime: जमीन के लिए खून का प्यासा बना भतीजा, चाचा को ईंट से पीट-पीटकर मार डाला
मलिकपुर गांव में जमीन विवाद के चलते भतीजे ने साथी के साथ मिलकर अपने चाचा को ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। घटना के वक्त आरोपित ने दूसरे चाचा को बाहर भेज द ...और पढ़ें

HighLights
- जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा की पीटकर हत्या की।
- जमीन पर जबरदस्ती खेती करते थे आरोपित, मृतक ने उपायुक्त को दे रखी थी शिकायत।
सोनीपत, जागरण संवादाता। मलिकपुर गांव में जमीन विवाद के चलते भतीजे ने साथी के साथ मिलकर अपने चाचा को ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। घटना के वक्त आरोपित ने दूसरे चाचा को बाहर भेज दिया। आरोपित जबरदस्ती अपने चाचा की जमीन पर खेती करता था, जिसकी शिकायत भी उपायुक्त को दी थी। इसी बात से खफा आरोपित रात के समय साथी के साथ चाचा के मकान पर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।
मलिकपुर के रहने वाले हरिओम ने बताया कि शुक्रवार की रात को ओम के साथ मकान पर थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई का बेटा रोमी अपने साथी अमित के साथ आया। अमित ने उसे को जबरदस्ती बाइक पर बैठाया और बाहर ले गया। जबकि रोमी उसके भाई ओम के साथ वहीं रुक गया।
ईंट से पीटकर मार दिया
उसके बाद अमित उसे गांव में ही एक परचून की दुकान पर छोड़ दिया। वह कुछ देर बाद अपने मकान पर गया तो रोमी और अमित ने उसके भाई ओम को ईंट से पीट-पीट कर मार रखा था।
ये भी पढ़ें- सोनीपत में चाकू मारकर युवक की हत्या, झगड़े में तीन लोग घायल; मृतक पक्ष का अस्पताल में हंगामा
सूचना के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया है।
ये भी पढ़ें- सोनीपत में MCD कर्मी ने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को मारी गोली, मानसिक रूप से परेशान था युवक