Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonipat Crime: प्रापर्टी डीलर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, वीडियो कॉल कर लोकेशन पर पहुंचे थे हमलावर

    By Deepak GijwalEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 01:43 AM (IST)

    Sonipat Crime गांव गढ़ी हकीकत के रहने वाले एक प्रापर्टी डीलर मुकेश की गांव भठगांव में गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के समय मुकेश बिल्डिंग मैटिरिय ...और पढ़ें

    युवकों ने कंफर्म करने के लिए वीडियो काल करके मुकेश से बातचीत भी की थी।
    युवकों ने कंफर्म करने के लिए वीडियो काल करके मुकेश से बातचीत भी की थी।

    HighLights

    1. वारदात के समय बिल्डिंग मैटिरियल सप्लायर दोस्त के पास बैठा था
    2. बड़वासनी के प्रापर्टी डीलर सुरेंद्र पर हत्या का षड़यंत्र रचने का आरोप
    3. सन्नी नाम के युवक ने 15 दिन पहले फोन कर दी थी गोली मारने की धमकी

    जागरण संवाददाता, सोनीपत: Sonipat Crime: गांव गढ़ी हकीकत के रहने वाले एक प्रापर्टी डीलर मुकेश की गांव भठगांव में गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के समय मुकेश बिल्डिंग मैटिरियल सप्लायर दोस्त के पास आया हुआ था। इसी दौरान दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे युवकों ने उसे गोली मार दी। इससे पहले युवकों ने कंफर्म करने के लिए वीडियो काल करके मुकेश से बातचीत भी की थी।

    गोली लगने से घायल मुकेश को दोस्त अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने बताया कि गोली लगने के बाद मुकेश ने डायल 112 पर काल कर बताया था कि उसे बड़वासनी के रहने वाले सुरेंद्र के इशारे पर सन्नी ने गोली मारी है। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    गढ़ी हकीकत के रहने वाले मुकेश (40) गांव में मकान बना रहे थे। जिसके लिए भठगांव के रहने वाले दोस्त सुमित से बिल्डिंग मैटिरियल ले रहा थे। अब इसी सिलिसिले में मुकेश शनिवार को सुमित के स्टाक पर पहुंचा। वह वहां बैठा था।

    इसी दौरान किसी की वीडियो काल उसके पास आई, बातचीत करने के बाद मुकेश ने फोन काट दिया। इसके कुछ देर बाद ही दो गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। उसने बचने के लिए भागने का भी प्रयास किया, लेकिन गोली मुकेश को लग गई, जिसके बाद वह मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद आरोपित भाग गए।

    खबरें और भी

    पास में मौजूद दोस्त उसे गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए।रास्ते में मुकेश ने खुद ही डायल 112 पर काल की ओर बताया कि बड़वासनी निवासी व्यक्ति के इशारे पर सन्नी नाम के व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे गोली मारी है। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- बॉर्डर पर दो राज्यों की पुलिस, दिल्ली-हरियाणा सीमा पर ड्रोन से नजर; G20 Summit के लिए तीन लेयर की सुरक्षा

    यह भी पढ़ें- सोनीपत में राक्षस बना चाचा: बच्चे के रोने से भड़का तो एक साल के भतीजे की गला घोटकर मार डाला, शव खेत में फेंका

    वीडियो कालिंग पर लोकेशन पर पहुंचे थे हमलावर

    मृतक के बड़े भाई महाबीर ने बताया कि कुछ दिन पहले सुरेंद्र के साथ उसके भाई की प्रापर्टी डिलिंग में कमीशन को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि, बाद में ये मामला निपट गया था। अब सन्नी की ओर से सुरेंद्र के नाम पर उसके भाई को लगातार धमकी दी जा रही थी। 23 अगस्त को सन्नी ने फोन कर उसे मारने की धमकी दी थी। अब गोली मारने से पहले भी वीडियो कालिंग कर उसे लोकेशन पूछी गई थी।

    भठगांव में युवक को गोली चलने की सूचना मिली थी। पता चला कि गांव गढ़ी हकीकत के रहने वाले मुकेश को गोली मारी गई है। टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। स्वजनों के बयान दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

    -कर्मजीत सिंह, प्रभारी, थाना सदर।