Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोनीपत में सड़क हादसा: बस चालक ने बुलेट मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, रोहतक के रहने वाले दो दोस्तों की मौत

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 02:45 PM (IST)

    Road accident in Sonipat रोहतक रोड पर स्थित गांव रोहट के पास एक प्राइवेट बस ने बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दो बाइक सवार दोस्तो ...और पढ़ें

    सोनीपत में सड़क हादसा: बस चालक ने बुलेट मोटरसाइकिल को मारी टक्कर।
    सोनीपत में सड़क हादसा: बस चालक ने बुलेट मोटरसाइकिल को मारी टक्कर।

    HighLights

    1. सोनीपत में बस चालक ने बाइक को मारी टक्कर
    2. सोनीपत सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत

    सोनीपत, जागरण संवाददाता। रोहतक रोड पर स्थित गांव रोहट के पास एक प्राइवेट बस ने बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दो बाइक सवार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

    पुलिस ने बताया कि रोहतक रोड पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम को पता चला कि एक प्राइवेट बस चालक ने बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान नितेश निवासी सांपला जिला रोहतक और शुभम गांव मोरखेड़ी में रहने वाले के रूप में हुई है।

    यह भी पढ़ें: Sonipat: ज्वैलर्स शोरूम में दिनदहाड़े घुसे बदमाश, मालिक के बेटे पर बंदूक तान पहुंचे तिजोरी के पास और फिर...

    दोस्तों के मुताबिक, दोनों अपने अन्य दोस्तों को किसी काम से सोनीपत जाने की बात कह रोहतक से निकले थे। दोनों जब गांव रोहट के पास पहुंचे तो प्राइवेट बस ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। दोनाें सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को संभाला मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी।

    पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना दोनों लड़कों के परिजनों को दे दी और आरोपित बस चालक की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: सोनीपत में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत; एक लापता

    खबरें और भी