Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonipat: गैस रिसाव के कारण घर में लगी आग, मां-बेटी का घुएं से घुटा दम

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 03 Jun 2023 02:53 PM (GMT+05:30)

    सोनीपत शहर के बस स्टैंड के निकट एक मकान में घरेलू सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण मकान में आग लग गई। आग की लपट में महिला और उसकी दो बच्ची फंस गई। शोर सुन ...और पढ़ें

    Sonipat: गैस रिसाव के कारण घर में लगी आग, मां-बेटी का घुएं से घुटा दम। (फाइल फोटो)
    Sonipat: गैस रिसाव के कारण घर में लगी आग, मां-बेटी का घुएं से घुटा दम। (फाइल फोटो)

    सोनीपत, जागरण संवाददाता। सोनीपत शहर के बस स्टैंड के निकट एक मकान में घरेलू सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण मकान में आग लग गई।

    आग की लपट में महिला और उसकी दो बच्ची फंस गई। शोर सुन कर आसपास के लोगों ने तीनों को आग से बाहर निकाला।

    धुएं से घुटा दम

    धुआं से दम घुटने के कारण बच्ची बेहोश हो चुकी थी, जबकि महिला का शरीर आग से झुलस गया। तीनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से महिला संजू को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

    वहीं, छह साल की बच्ची सुदीक्षा और आठ साल की कायरव को रोहतक पीजीआइ रेफर किया गया है। सूचना पाकर मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी अस्पताल पहुंचे। दूसरी ओर अग्निशमन की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया है। परिवार ने नागरिक अस्पताल में उपचार की सुविधा न होने का आरोप लगाया है।