Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonipat News: मौत के चार महीने बाद भी बैंक से रुपये निकालती रही महिला! खाते से हुए 42 बार ट्रांजेक्शन

    By Deepak GijwalEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 09:48 PM (IST)

    सोनीपत के लिवासपुर की एक महिला की मौत के चार महीने तक खाते से रुपये निकलते रहे। खाते से 3.30 लाख रुपये निकाले गए है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कि 14 ...और पढ़ें

    मौत के चार महीने बाद भी बैंक से रुपये निकालती रही महिला
    मौत के चार महीने बाद भी बैंक से रुपये निकालती रही महिला

    सोनीपत, जागरण संवाददाता। लिवासपुर की एक महिला की मौत के चार महीने तक खाते से रुपये निकलते रहे। खाते से 3.30 लाख रुपये निकाले गए है। महिला की बेटी बैंक में पैसे निकलवाने गई तो ठगी का पता लगा। जिस पर बहालगढ़ थाना पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

    27 जनवरी को हुआ था निधन

    गांव लिवासपुर की रहने वाली ज्योति ने पुलिस को बताया कि उनकी मां निर्मला देवी बीमार चल रही थी। बीमार रहने के बाद उनका 27 जनवरी को निधन हो गया। मां की मौत के बाद वह लंबे समय तक परेशान रहे। जून माह में उनकी दो बहने घर आई तो उन्होंने मां के खाते में रुपये होने की बात कही।

    खाते से हुए 42 ट्रांजेक्शन

    जिस पर वह बहालगढ़ स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में पहुंची। वहां उन्हें पता लगा कि उनके मां के खाते में महज 321 रुपये हैं। पता लगा कि 14 नवंबर 2022 से लेकर 3 मई, 2023 तक उनकी मां के खाते से करीब 3.30 लाख रुपये निकाल लिए गए। उनकी मां के खाते में इस दौरान 42 बार ट्रांजेक्शन हुए।

    इस पर उन्होंने बैंक में जानकारी जुटाने का प्रयास किया तो कोई मदद नहीं मिल सकी। जिस पर उन्होंने बहालगढ़ थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस अब उन बैंक खातों की जांच कराएगी, जिनमें रुपये ट्रांसफर हुए है।

    यह भी पढ़ें- 

    सोनीपत की अदालत ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 20 साल की सजा, नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की थी दरिंदगी

    'पत्नी से बचाओ...' गृहमंत्री के दरबार पहुंचा एयरफोर्स का जवान, पुलिस कमिश्नर को शिकायत की जांच के आदेश

    खबरें और भी