Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonipat Murder Case: साढ़े चार माह बाद उठा कार चालक की हत्या से पर्दा, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट

    By Deepak GijwalEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 05:40 PM (IST)

    Sonipat Crime साढ़े चार माह पहले केएमपी के जीरो प्वाइंट के पास कार में मृत मिले चालक की मौत से पर्दा उठा है। चालक की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमा ...और पढ़ें

    चालक की हत्या गला दबाकर की गई थी। फोटो- जागरण
    चालक की हत्या गला दबाकर की गई थी। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. - केएमपी के जीरो प्वाइंट के पास कार में संदिग्ध परिस्थिति में मिला था शव
    2. - मधुबन जांच के लिए भेजा गया था विसरा, अब आई रिपोर्ट
    3. - गाड़ी बुक करने वालों की तलाश कर रही है पुलिस

    सोनीपत, जागरण संवाददाता। Sonipat Crime: साढ़े चार माह पहले केएमपी के जीरो प्वाइंट के पास कार में मृत मिले चालक की मौत से पर्दा उठा है। चालक की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाया है।

    भाई की शिकायत पर राई थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस कार बुकिंग कर लाने वालों की तलाश कर रही है।

    खड़ी कार में मिला था शव

    राई थाना पुलिस को 11 अप्रैल को जीटी रोड पर जीरो प्वाइंट स्थित दिल्ली-पानीपत रोड पर खड़ी कार में एक व्यक्ति का शव मिला था। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव निरोजपुर गुर्जर के रहने वाले यशपाल के रूप में हुई थी।

    पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने गला दबाने से मौत होने की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने इस पर यशपाल के भाई महमपाल के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    अब जांच में आगे क्या ?

    महमपाल ने पुलिस को बताया कि उनके भाई 10 अप्रैल को अपनी टैक्सी लेकर निकले थे। उसके बाद उनका शव ही मिला था। इस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर विसरा जांच को भेजा था। पुलिस अब उनकी गाड़ी को बुकिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    राई थाना प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट में चिकित्सक ने गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि की है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।