Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोनीपत में पड़ोसी युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, परेशान होकर लड़की ने फांसी लगाकर दी जान

    By Nand kishor BhardwajEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 10:21 PM (IST)

    सोनीपत में एक गांव में 14 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मंगलवार को जब कमरे पर आए तो उसकी बहन ने उन्हें बताया कि पड़ोस के रहने ...और पढ़ें

    सोनीपत में पड़ोसी युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म तो लड़की ने दी जान
    सोनीपत में पड़ोसी युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म तो लड़की ने दी जान

    गन्नौर, संवाद सहयोगी। थाना बड़ी क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। लड़की के भाई अपनी बहन के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। इसके बाद डायल 112 की टीम को मौके पर बुलाया गया।

    लड़की के भाई ने अपने एक पड़ोसी पर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। डायल 112 टीम ने घटना की जानकारी थाना बड़ी पुलिस में दी। जानकारी मिलने पर थाना बड़ी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

    उत्तर प्रदेश के गांव के रहने वाले लड़की के भाई ने बताया वह और उसका भाई व बहन पिछले छह महीने से गन्नौर के एक गांव में किराए पर रहते हैं। वह और उसका भाई बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करते हैं। मंगलवार को जब कमरे पर आए तो उसकी बहन ने उन्हें बताया कि पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया।

    लड़की ने फांसी लगाकार दी जान

    इसमें एक महिला ने भी उस व्यक्ति का साथ दिया। लड़की की बात सुन जब उसके भाई व्यक्ति से मिलने गए तो इस बीच लड़की ने खुद को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना बड़ी पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में ले कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    खबरें और भी