Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोनीपत में NH 344बी के झारोठी टोल प्लाजा पर ग्रामीण और बीजेपी नेताओं का हंगामा, धरने पर बैठे लोग

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 11:42 AM (IST)

    मेरठ नेशनल हाईवे नंबर 334बी पर भाजपा नेताओं ने धरना शुरू कर दिया है। जिला अध्यक्ष ब्लॉक प्रधान समेत सैकड़ो ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। ग्रामी ...और पढ़ें

    सोनीपत में NH 344बी के झारोठी टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का हंगामा।
    सोनीपत में NH 344बी के झारोठी टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का हंगामा।

    HighLights

    1. झारोठी टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का हंगामा
    2. ग्रामीणों ने टोलकर्मियों पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
    3. धरने पर बैठे BJP नेता

    सोनीपत, जागरण संवाददाता। सोनीपत के लोहारू में स्थित मेरठ नेशनल हाईवे नंबर 334बी पर भाजपा नेताओं ने धरना शुरू कर दिया है। जिला अध्यक्ष, ब्लॉक प्रधान समेत सैकड़ो ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए हैं।

    वहीं, ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए टोल बूथ में मौजूद करिंदे बूथ छोड़कर चले गए हैं। यहां पर पुलिसकर्मी तैनात है। ग्रामीणों ने टोल प्लाजा के बूम हटा दिए हैं। जिसके कारण फास्टैग से कुछ गाड़ियों का ही टोल कट रहा है। जबकि बिना फास्टेग की गाड़ियां बिना टोल दिए ही निकल रही हैं।

    टोल कर्मी करते हैं दुर्व्यवहार: ग्रामीण

    भाजपा नेताओं और ग्रामीणों का कहना है कि टोल प्रबंधन की तरफ से आसपास के गांव को लोगों को भी रियायत नहीं दी जा रही हैं। जब वे अपनी आईडी दिखाते हैं तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और मारपीट भी की जाती है। केवल 4 से 5 किलोमीटर का रास्ता तय करने के लिए ₹65 का टोल वसूला जाता है। वे लोग काफी समय से टोल प्लाजा को 500 मीटर आगे शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन लालच में टोल प्रबंधन और एनएचएआई अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Sonipat: निर्दयी ससुरालियों ने महिला को दिया बेइंतहा दर्द, चेहरे पर लगाया गर्म तवा; बेहोश होने तक बरसाए डंडे

    अब जब तक टोल प्लाजा यहां से शिफ्ट नहीं होगा या फिर ग्रामीणों को अलग से रास्ता नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा। इस धरने को लेकर टोल पर बंधक की तरफ से किसी भी अधिकारी ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। टोल कार्यालय में भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं हैं।

    दोनों पक्षों की बनाई जा रही है कमेटी: पुलिस

    एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों की तरफ से कमेटी बनाई जा रही है। फिलहाल टोल फ्री नहीं किया गया है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए टोलकर्मी बूथ से हट गए हैं। मौके पर फोर्स तैनात है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Sonipat News: NH-44 पर टोलकर्मियों की गुंडागर्दी, पति-पत्नी को पीटा