Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोनीपत के व्यापारी ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनाया वीडियो; सुसाइड का बताया ये कारण

    By Deepak GijwalEdited By: Geetarjun
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 09:35 PM (IST)

    राजेंद्र नगर के रहने वाले पशु आहार विक्रेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उन्होंने वीडियो बनाकर पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर कर ...और पढ़ें

    सोनीपत में व्यापारी ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनाया वीडियो।
    सोनीपत में व्यापारी ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनाया वीडियो।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। राजेंद्र नगर के रहने वाले पशु आहार विक्रेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उन्होंने वीडियो बनाकर पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पांच लोग उनके पिता को पैसों के लेनदेन में प्रताड़ित कर रहे थे।

    उन्हें जातिसूचक शब्द भी कहे जाते थे। साथ ही आरोपित उनकी पशु आहार काटने की मशीन उठा ले गए थे और उसे बेच दिया था। आरोप है कि उनका घर भी अपने नाम करा लिया था। अब उन पर घर खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था।

    बेटे के बयान पर मुकदमा दर्ज

    पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

    व्यापार चल रहा था मंदा

    राजेंद्र नगर के रहने वाले आशुतोष ने पुलिस को बताया कि उनके पिता मनोज कुमार पशु आहार विक्रेता थे। उसके पिता का राजेश, मंजीत, पवन, विनोद व मास्टर से लेनदेन था। उनके पिता का व्यापार मंदा चल रहा था, जिसके चलते यह सभी उनके पिता पर रुपये देने का दबाव बना रहे थे।

    उन्होंने उनके पिता पर दबाव बनाकर उनका घर अपने नाम करा लिया था। वह उनके घर आकर गाली-गलौज करते थे और पिता को जाति को लेकर भी प्रताड़ित करते थे, जिससे तंग आकर उनके पिता ने आत्महत्या कर ली। उनके पिता ने आत्महत्या से पहले वीडियो रिकार्डिंग भी की है। पुलिस ने इस संबंध में पांचों के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    खबरें और भी