Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonipat: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा एक्शन... रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार; मामला दर्ज

    By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 09:19 PM (IST)

    एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ा एक्शन लेते हुए सोनीपत से एक सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर को 60 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए ग ...और पढ़ें

    हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर राम निवास को गिरफ्तार किया
    हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर राम निवास को गिरफ्तार किया

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) ने बड़ा एक्शन लेते हुए बुधवार को सोनीपत से एक सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector Arrested) राम निवास को गिरफ्तार किया है। करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोनीपत से सब इंस्पेक्टर को 60 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

    सब इंस्पेक्टर ने 70000 रूपए की डिमांड की थी और राम निवास 10 हजार रुपये पहले ले चुके हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोनीपत के गोहाना सदर थाने के बाहर चाय की दुकान से सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया।

    गोहान सदर थाने में थे तैनात

    आपको बता दें कि सोनीपत के गोहाना सदर थाना में सब इंस्पेक्टर राम निवास तैनात थे। एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने की कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। अब करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    मामला किया गया दर्ज

    राम निवास पर पीएस सदर गोहाना में दर्ज एफआईआर 318/23 में लाभ देने की एवज में रिश्वत की मांग का आरोप है। राम निवास के खिलाफ एफआईआर संख्या 17 में यू/एस 7 पीसी एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन एसीबी रोहतक में दर्ज कर ली गई है।

    खबरें और भी

    ये भी पढे़ं- CM मनोहर लाल के OSD जवाहर यादव ने दिया इस्तीफा, दूसरी बार छोड़ा मुख्यमंत्री कार्यालय