यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonipat News: पानी के टैंक में उतरे दो मजदूरों की गई जान, मौत की वजह आई सामने
Sonipat Crime News सोनीपत के खरखौदा में एक बन रहे मकान पानी के टैंक में शटरिंग खोलने उतरे दो मजदूरों की जान चली गई। दोनों की जान दम घुटने से गई। वो द ...और पढ़ें

HighLights
- जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों मजदूरों ने तोड़ा दम।
- निर्माणाधीन मकान में बने टैंक की शटरिंग खोलने उतरे थे मजदूर।
संवाद सहयोगी, सोनीपत। निर्माणाधीन मकान के पानी के हौद में उतरे दो मजदूरों की शुक्रवार की रात को मौत हो गई। घटना रामपुर गांव की है, जहां नफे सिंह अपने मकान का निर्माण कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने भूमिगत बनवाए पानी के होद (टैंक) की शटरिंग खोलने के लिए दो मजदूरों को होद में उतारा था।
लेकिन वह होद के अंदर जाकर बेहोश हो गए। जिन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल में लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सैदपुर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोनों मृतक बिहार के थे रहने वाले
खरखौदा के रामपुर गांव में नफे सिंह अपने मकान का निर्माण करवा रहे हैं, घर के अंदर ही उन्होंने पानी स्टोर करने लिए भूमिगत होद का निर्माण करवाया है। जिसकी अंदर से शटरिंग खोलने के लिए उन्होंने शुक्रवार को चंद्रपुरा, बेगूसराय, बिहार के 21 वर्षीय नीरज व चिलाकुंडी, खगरिया, बिहार के 33 वर्षीय कुंदन को होद के अंदर उतारा था। लेकिन इस होद के बीते कई दिनों से ढके होने के कारण इसमें गैस बनी हुई थी।
जिसके चलते होद में उतरे नीरज व कुंदन इसकी चपेट में आकर बेहोश हो गए। जब दोनों की होद के अंदर कोई हलचल महसूस नहीं हुई तो आनन-फानन में नफे सिंह के परिवार द्वारा दोनों को होद से बाहर निकलवाया गया। जिसके बाद दोनों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस (Sonipat Police) ने शवों को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल, सोनीपत में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मृतकों के स्वजनों को घटना की सूचना दे दी है, उनके आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
खबरें और भी
रामपुर में होद में उतरने से यह घटना हुई है, जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। स्वजन के आने पर उनके बयान लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
जलजीत सिंह, प्रभारी, सैदपुर चौकी।
यह भी पढ़ें: Sonipat Accident: तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, युवक की मौत; दोस्त घायल