विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonipat: BJP के दिग्गज नेता गोविंद राम कटारिया का 87 साल की उम्र में निधन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

By Nand kishor BhardwajEdited By: Sonu Suman
Updated: Sun, 10 Dec 2023 09:22 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता गोविन्द राम कटारिया का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज समर्पित कर उन् ...और पढ़ें

BJP के दिग्गज नेता गोविंद राम कटारिया का 87 साल की उम्र में निधन।
BJP के दिग्गज नेता गोविंद राम कटारिया का 87 साल की उम्र में निधन।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता गोविन्द राम कटारिया का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज समर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम संस्कार में शहर के सैकड़ों लोग और विभिन्न संगठनों के नेता उपस्थित रहे।

87 वर्षीय स्वर्गीय गोविन्द राम कटारिया पार्टी के एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष समेत कई पदों पर रहे। एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान थी। इस दौरान राजीव जैन, रविन्द्र दिलावर, प्रीतम खोखर, संजीव वलेचा, राजकुमार शर्मा, ओमप्रकाश खटीक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बेटे महावीर कटारिया ने दी मुखाग्नि

गोहाना रोड स्थित श्मशान स्थल में उनके बेटे महावीर कटारिया ने मुखाग्नि दी। इस दौरान रतन सिंह भाटिया, दीपचंद नरवाल, राजवीर दूर, रविंद्र भाटिया, रामकिशन, गोपाल, रवि, आरके पोरिया, लालचंद मास्टर, चांदराम मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Sonipat Road Accident: अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, चालकों के खिलाफ मामला दर्ज